यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए, अब 'चलो' की चलेंगी 144 बसें यात्रियों को सुविधा देने हेतु 44% विस्तार के साथ, नए मार्गों के लिए बनाई जा रही विशेष योजना

यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए, अब 'चलो' की चलेंगी 144 बसें यात्रियों को सुविधा देने हेतु 44% विस्तार के साथ, नए मार्गों के लिए बनाई जा रही विशेष योजना

बेस्ट के लाइसेंस के तहत लक्जरी एसी बेस्ट 'चलो बस' सेवा देने वाले 'चलो' ने विगत 3 महीनों में यात्रियों की संख्या में 50% की बढ़त दर्ज की है। इसका परिणाम यह है कि कार्य के सामान्य दिनों में भी दैनिक औसत यात्रियों की संख्या 10,000 तक का आँकड़ा पार कर चुकी है। इस बढ़ती माँग को देखते हुए और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से, नई इलेक्ट्रिक लक्जरी एसी बसों को शामिल करके, चलो अपना 44% तक विस्तार कर रहा है। इस जुड़ाव के बाद शहर में चलो की कुल 144 बसें हो जाएँगी। इस निवेश से शहर के लोकप्रिय मार्गों पर यात्राओं की संख्या में बढ़त देखने को मिलेगी, जिसमें बेलापुर-कोलाबा (एमटीएचएल-अटल सेतु के माध्यम से), ठाणे-अंधेरी, ठाणे-बीकेसी और नवी मुंबई-बीकेसी आदि शामिल हैं। इन मार्गों पर यात्रियों को 15% से 40% तक की वृद्धि के साथ हर दिन कुशल यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

बेलापुर-कोलाबा (एमटीएचएल के माध्यम से) मार्ग बीते कुछ समय से काफी लोकप्रिय हो गया है। यह नए एमटीएचएल-अटल सेतु और पूर्वी फ्रीवे के माध्यम से नवी मुंबई को कोलाबा से जोड़ता है। लोगों की इस पसंद को देखते हुए, चलो ने इस मार्ग पर यात्राओं की संख्या 50% बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त, चलो पूरे दिन और वीकेंड के नए मार्गों की योजना बना रहा है, जिससे कि पूरी मुंबई में अधिक से अधिक लोगों को सेवा प्रदान की जा सके।

यात्रियों के बीच चलो की मासिक यात्रा योजनाएँ भी बहुत लोकप्रिय हैं। 10 यात्राओं से लेकर 45 यात्राओं तक के शानदार विकल्पों के साथ चलो बेहतर सुविधा और सुदृढ़ता प्रदान करता है। यात्री 45-यात्रा योजना को सबसे अधिक पसंद करते हैं, इसके बाद 25-यात्रा योजना का स्थान आता है। जनता की माँग के आधार पर चलो ने मार्ग-विशिष्ट पास की भी पेशकश की है, जिन्हें यात्रियों से खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मोहित दुबे, सीईओ, चलो, ने कहा, "हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मुंबई में अधिकांश लोग चलो बस का उपयोग कर रहे हैं। यात्रा के लिए नई योजनाओं और अधिक बसों के विस्तार के साथ, चलो में पूरे दिन और वीकेंड के के लिए नए मार्ग भी जोड़े जाएँगे। इससे मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सभी के लिए सुलभ और अधिक किफायती हो जाएगा।"

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation