1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*इतिहास

*1 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1708 - टेवाफ्लोस इथियोपिया के सम्राट बनाये गए।

1745 - युद्धपोत एलिजाबेथ को बोनी प्रिंस चार्ली की फ्रिगेट डौटल में शामिल किया गया।

1747 - लाफेल में लड़ाई: फ्रांस ने ब्रिटिश / डच सेना को हराया।

1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

1708 - टेवाफ्लोस इथियोपिया के सम्राट बनाये गए।

1745 - युद्धपोत एलिजाबेथ को बोनी प्रिंस चार्ली की फ्रिगेट डौटल में शामिल किया गया।

1747 - लाफेल में लड़ाई: फ्रांस ने ब्रिटिश / डच सेना को हराया।

1852 - सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ' सिंध डाक (Scinde Dawk)' नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन में शामिल हुआ।

1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।

1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।

1949 - जब स्‍वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।

1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

1960 - घाना अफ़्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य , जिसे गणराज्य घोषित किया गया था।

1963 – यूएस पोस्ट ऑफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।

1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1965 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।

1968 – 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।

1990 - पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।

1991 - बारसा संधि भंग की गयी।

1994 - रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1994 - विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।

1995 - सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।

1996 - आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।

1997 – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।

1997 - ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग चीन को सुपुर्द।

2000 - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2003 - समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।

2004 - आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।

2006 - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की। 

2006 - एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते। 

2006 - चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि। 

2006 - ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा। 

2006 - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।

2006 -  परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।

2007 - दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।

2008 - गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।

2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन1 की खोज की।

2013 - क्रोएशिया यूरोपीय संघ के 28 वाँ सदस्य बना।

2014 - मार्टिन शुल्ज यूरोपीय संसद के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित किये गए।

2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन के पहले संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का आरम्भ हुआ।

2019 - एनएस विश्वनाथन को एक साल के लिए आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के डिप्टी गवर्नर के रूप में पुन: नियुक्त किया गया।

2019 - अफस्पा के तहत पूरे नगालैंड को और छह महीनों (दिसंबर अंत तक) के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया।

2020 - यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की उड़ानों पर छह महीने के लिए रोक लगाई।

2020 - अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच एक नया मुक्त व्यापार समझौता 1 जुलाई, 2020 से लागू हुआ। इसने तीन देशों के बीच 26 वर्ष पुराने व्यापार समझौते ‘उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा)’ की जगह ली।

2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगलयान यानी मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) ने मंगल ग्रह के नजदीकी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीर ली।

2021 - हिन्द महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस), जो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है, का 7वां संस्करण 28 जून से 01 जुलाई 2021 तक ला रीयुनियन में फ्रांसीसी नौसेना द्वारा आयोजित किया गया।

2022 - डीआरडीओ ने ऑटोनोम्‍स फ्लाइंग टेक्‍नालॉजी डिमोंसट्रेटर की प्रथम सफल उड़ान संचालित की।

2022 - भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक (कुल 19) वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

2023 - महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लग जाने से 3 बच्चों सहित 25 लोगों की मौत व आठ अन्य घायल हुए।

2023 - फ्रांस में भड़की हिंसा की आग बेल्जियम तक पहुंची, गिरफ्तार होने वालों की संख्या भी 2300 से ज्यादा तक पहुंची।

2023 - 

 

*1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति?*


1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री , भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक व निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1889 - बेनेगल रामा राव - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।

1913 - वसंतराव नाइक - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।

1915 - गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

1925 - अमरकांत - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार।

1927 - चन्द्रशेखर सिंह - भारत के 8वें प्रधानमंत्री।

1927 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।

1928 - राम नरेश यादव - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1933 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक।

1933 - कन्हैयालाल नंदन - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

1935 - जयपाल सिंह कश्यप - वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य।

1936 - कृष्ण बिहारी मिश्र हिंदी के शिक्षक, साहित्यकार और समीक्षक।

1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1939 - सत्यदेव नारायण आर्य एक भारतीय राजनीतिज्ञ।

1939 - कप्तान सिंह सोलंकी - भाजपा के राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल।"

 1958 - त्रिलोक नाथ पाण्डेय - आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार है।

1939 - कोलकलुरी इनोच -  श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय , तिरुपति के पूर्व कुलपति।

1939 - कप्तान सिंह सोलंकी - भाजपा के राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल।"

1940 - राम गोपाल बजाज - भारतीय हिंदी फ़िल्मों के अभिनेता तथा रंगमंच निर्देशक।

1941 - कलराज मिश्र - भाजपा के राजनीतिज्ञ।

1942 - गुरबचन जगत - मणिपुर के भूतपूर्व राज्यपाल।

1943 - गुफरान आज़म - सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।

1943 - गुफरान आज़म - सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।

1944 - लीलाधर जगूड़ी - हिन्दी साहित्य के प्रतिनिधी कवि, लेखक और सम्पादक।

1949 - डॉ. तुलसीराम - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।

1949 - वेंकैया नायडू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।

1952 - गोपाल भार्गव - मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री'।

1958 - त्रिलोक नाथ पाण्डेय - आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार।

1963 - जी सतीश रेड्डी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष।

1966 - उस्ताद राशिद ख़ान, प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार।

1973 - अखिलेश यादव - समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।


*1 जुलाई को हुए निधन*


1936 - वनलता दास गुप्ता - ज्योतिकणा दत्त की सहपाठिनी, सक्रिय क्रांतिकारी कार्यकर्ता थीं। क्रांतिकारीयों को हथियार उपलब्ध कराने का कार्य करतीं थीं।

1941 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।

1962 - पुरुषोत्तम दास टंडन - आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक।

1962 - बिधान चंद्र राय - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

1999 - आबिद ख़ान - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।

2020 - वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर एवर्टन वीक्स का 95 साल की उम्र में निधन हुआ। 

2020 - मिजोरम के पूर्व विधानसभा स्पीकर उपा राकमलोवा का निधन।

2021 -  पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एम प्रसन्नन (73) का मुंबई में निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी संगीत वैज्ञानिक रिचर्ड टारुस्किन (77) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन दलगर (73) का निधन हुआ।

2023 - डच रेसिंग ड्राइवर दिलानो वैन टी हॉफ (18) का निधन हुआ।


*1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? श्री भाऊसाहेब वैद्य पुण्यतिथि (नागपुर)।

? श्री शिवगीर महाराज पुण्यतिथि - सायत (अमरावती)।

? भगवान श्री नेमिनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण दशमी)।

? श्री चन्द्रशेखर सिंह जयन्ती।

? श्री वसंतराव नाइक जयन्ती।

? श्री राम नरेश यादव जयन्ती।

? श्री अखिलेश यादव जन्म दिवस।

? राजर्षि श्री पुरूषोत्तम दास टंडन स्मृति दिवस।

? सैनिक अब्दुल हमीद जयन्ती (परमवीर चक्र से सम्मानित)।

? जाबांज सैनिक आबिद खान शहीदी दिवस।

? भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस।

? महाराष्ट्र कृषि दिवस (श्री वसंतराव नाईक जयंती)।

? अन्तर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस।

? वास्तुशिल्प दिवस (कन्फर्म नहीं) ।

? नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस (National Chartered Accountants Day)।

? राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस।

?  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)।

? अंतर्राष्ट्रीय फल दिवस।

? वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई तक)।

*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation