इतिहास के झरोखे 3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1754 - फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई - जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1767 - पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे।
1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ।
1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।
1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
2006 - स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की।
2008 - न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी।
2019 - भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता।
2020 - दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई।
2020 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई।
2021 - टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते।
2022 - केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई।
2022 - दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया।
2022 - मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)।
2022 - 'मिस इंडिया 2022' का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया।
2023 - समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई।
2023 - सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा।
2023 - अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की की गई।
2023 - इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए।
2023 - राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला।
2023 - भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ।
*3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति?*
1616 - शाह शुजा (मुग़ल) - मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र।
1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1886 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
1892 - हबीब उर रहमान लुधियानवी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1897 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
1941 - अदूर गोपालकृष्णन - मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
1952 - रोहिंटन मिस्त्री अथवा 'रोहिंतों मिस्त्री' (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार।
1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ।
1969 - नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे।
1979 - आरती सिंह राव - भारतीय निशानेबाज।
1980 - हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी।
1986 - कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं ।
*3 जुलाई को हुए निधन?*
1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1948 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1971 – अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
1982 - केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
1996 - राज कुमार - सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1999 - मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2015 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश।
2019 - बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
2019 - सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल।
2020 - बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 - ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन।
2022 - भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ।
2023 - स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी पावरलिफ्टर
डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ।
*3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*
? संत श्री निवृत्तिनाथ पुण्यतिथि।
? श्री तुळशीबन महाराज पुण्यतिथि - महागांव (यवतमाळ)।
? अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि।
? श्री केदार पांडे पुण्य दिवस।
? कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
? ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस।
? अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी?
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation