इतिहास की 22 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

*इतिहास की 22  जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*


     *?आज दिनांक ?*

     *? 22  जुलाई  2024*

                *सोमवार*

 *?नई  दिल्ली अनुसार?*


*??शक सम्वत-* 1946

*??विक्रम सम्वत-* 2081

*??मास-*  श्रावण 

*?पक्ष-* कृष्णपक्ष

*?तिथि-* प्रतिपदा - 13:13 तक

*?पश्चात्-* द्वितीया 

*?नक्षत्र-* श्रवण - 22:21 तक

*?पश्चात्-* धनिष्ठा 

*?करण-* कौलव - 13:13 तक

*?पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* प्रीति - 17:57 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*?सूर्योदय-* 05:37

*?सूर्यास्त-* 19:17

*?चन्द्रोदय-* 20:23

*?चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*?सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*?गोल-* उत्तरगोल

*?अभिजित-* 12:00 से 12:54

*?राहुकाल-* 07:19 से 09:02

*?ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष?*


*_?आज सोमवार को ? श्रावण बदी प्रतिपदा 13:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्रावण माह का प्रथम सोमवार व्रत , श्रावण माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , श्रावण मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि शुरु , श्रावण शिव पूजा प्रारम्भ , श्रावण माह में शाक त्याग करना चाहिए , अशून्य शयन द्वितीया व्रत ( चन्द्रोदय व्यापिनी द्वितीया में ) , मंगलागौरी व्रतारम्भ (गौरीदुर्गा पूजा , यात्रा) , रोटकव्रतारम्भ /नक्तव्रतारम्भ , सूर्य सायन सिंह राशि में 13:14 पर , कुमारयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 22:21 तक ,  श्री महावीर शासन / वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा) , श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी) , श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि , श्री विठ्ठल - रुक्मिणी देवस्थान यात्रा - धापेवाडा (नागपूर) , युग परिवर्तन दिवस (जैन) , श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस , महान गायक श्री मुकेश जयन्ती , राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस , विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) , राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day) व पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।_*

*_?कल मंगलवार को ? श्रावण बदी द्वितीया 10:25 तक पश्चात् तृतीया शुरु।_*


*?आज की वाणी?*


?

*शिव गायत्री मंत्र* 


 *ॐ तत्पुरुषाय विद्महे* 

       *महादेवाय    धीमहि* 

 *तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।।* 

       *ॐ  नमः  शिवाय..!!* 

 *अर्थात् ?* 

       _ॐ , मुझे महान पुरुष का ध्यान करने दो , हे महानतम ईश्वर, मुझे उच्च बुद्धि प्रदान करो। भगवान रुद्र मेरे मन को प्रकाशित करें। मैं शिव को नमन करता हूँ।_

?


*22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ?*


648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।

1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।

1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी ऑफ ट्रेडिेग का गठन किया।

1706 -  स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की संधि ने राष्ट्रीय विधायिकाओं द्वारा अनुसमर्थन के लिए लंदन में सहमत की।

1729 -  ब्राजील के एक मिनास गेराज में हीरे पाए गए। 

1731 -  स्पेन ने विएना की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

1802 -  जीए लांग ने वियतनाम के अपने एकीकरण को पूरा करने के लिए हनोई पर कब्जा किया।

1808 -  फ्रेंच जनरल ड्यूपॉन्ट बेलेन की लड़ाई के बाद स्पेनिश अनियमित ताकतों को आत्मसमर्पण कर दिया।

1873 -  सर बेंजामिन पाइन नताल के कॉलोनी के लेफ्टिनेंट - गवर्नर बनाये गए।

1905 -  टाफ़्ट-कत्सुरु गुप्त समझौता हुआ।

1918 – अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।

1947 - भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।

1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।

2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।

2001- समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।

2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।

2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

2009 - 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।

2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है।

2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।

2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।

2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।

2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।

2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।

2019 - भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले #चन्‍द्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्‍वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2019 - शिवा थापा प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने ।

2020 - दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह निजी ऑपरेटर ‘स्पेसएक्स’ द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

2020 - निकारागुआ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वाँ देश बन गया ।

2020 - विश्व व्यापार संगठन (WTO) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को 'ऑब्जर्वर' का दर्जा दिए जाने की घोषणा की ।

2020 -  ओडिशा के बालेश्वर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) में पिछले 15, 16 जुलाई को ध्रुवास्त्र एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया गया, जिसका वीडियो 22 जुलाई को साझा किया।

2021 - ट्यूनिशिया में भूमध्‍य सागर तट के पास एक जहाज में सवार 17 अप्रवासी बांग्‍लादेशी डूब गए जबकि 380 को बचा लिया गया।

2021 - मध्य चीन में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 33 हुईऔर आठ लोग लापता।

2022 - रूस-यूक्रेन ने अनाज की सप्लाई को लेकर 'ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव' समझौते पर दस्तखत किए।

2022 - ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्‍ति कुर्क की।

2022 - मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला बना।

2023 - अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - 32 साल की शानदार सेवा पूरी करने के बाद भारतीय नौसेना जहाज कृपाण को सेवामुक्त कर दिया गया व उपहार स्वरुप वियतनाम को सौंपा गया।

2023 - आंध्र प्रदेश में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर से 6 यात्रियों की मौत हुई व 20 घायल हुए।

2023 - प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।


*22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति?*


1894 - सरदार तेजा सिंह अकरपुरी - पहली लोकसभा के सदस्य।

1898 - विनायकराव पटवर्धन - प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।

1923 - मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।

1930 - श्रीराम शंकर अभयंकर बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए विख्यात भारतीय गणितज्ञ।

1933 - हिम्मत शाह - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार।

1949 - रीता बहुगुणा जोशी - पूर्व विधायिका उत्तर प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एच. एन. बहुगुणा की बेटी व संसद सदस्य लोकसभा 2019।

1953 - मज़हर ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।

1959 - अनंत कुमार - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

1965 - संदीप पांडेय - 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

1970 - देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।


*22 जुलाई को हुए निधन?*


1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।

1933 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1968 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

2013 - चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश से थे।

22 - प्रसिद्ध वरिष्ठ मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे उर्फ नंदा खरे (76) का लंबी बीमारी के चलते पुणे में निधन हुआ।

2023 - विंसेंट हिल एक अंग्रेजी पारंपरिक पॉप गायक (89) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गुंथर हरमन (83) का निधन हुआ।


*22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? श्री महावीर शासन /वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा )।

? श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी)।

? श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि।

? श्री विठ्ठल - रुक्मिणी देवस्थान यात्रा - धापेवाडा (नागपूर)।

? युग परिवर्तन दिवस (जैन)।

? श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस।

? महान गायक श्री मुकेश जयन्ती।

? राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।

? विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day)।

? राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day)।

? पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation