इतिहास के झरोखे*11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

इतिहास के झरोखे*11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।

1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।

1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।

1718 -  केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।

1804 -  फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।

1828 -  एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।

1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना। 

1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।

1912 - मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।

1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।

1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

1951 - रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।

1975 -  ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।

1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।

1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।

1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। 

2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।

2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। 

2008 - आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।

2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।

2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।

2019 - समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।

2019 - कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।

2020 - रूस, कोविड-19 की वैक्‍सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्‍सीन दी गई।

2020 - रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।

2021 - हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए।

2021 - 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।

2022 - श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

2022 - यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई।

2022 - चौथी भारत - बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित की गई।

2022 - यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई।

2023 - लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह में तीन विधेयक पेश किए।

2023 - अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जया प्रदा को चेन्नई की कोर्ट ने छह महीने जेल व 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

2023 - चीन में भारी बारिश के कारण मिट्टी का बहाव होने से 21 लोगों मौत हुई।

2023 - अमेरिका में गवर्नर हॉब्स ने अत्यधिक गर्मी के कारण आपातकाल की घोषणा की।

2023 - माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 80 हुआ।

2023 - म्यांमार में मानसून की बाढ़ से पांच लोगों की मौत हुई व  40,000 लोगों को निकाला गया।

2023 - उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद ढहने से 7 लोगों की मौत हुई।


*11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति?*


1778 – दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म हुआ।

1892 - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।

1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे।

1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।

1954 - यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)।

1954 - मोदीरेड्डी वेंकट 'बॉबजी' नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।

1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता।

1974 - अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी।

1985 - जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।


*11 अगस्त को हुए निधन?*


1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

2000 - पी. जयराज, अभिनेता।

2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।

2007 - ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।

2015 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।

2016 - हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे। 

2018 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।

2020 - मध्‍य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 70 साल की उम्र में निधन हुआ।

2020 - गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ का 83 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हुआ।

2020 - जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन।

2022 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।

2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई गायक-गीतकार रॉन पेनो (68) का निधन हुआ।

2023 - प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञान बिकाश सिन्हा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।


*11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर  एवं उत्सव?*


✍️ श्री कल्याणधणी यात्रा प्रारम्भ।

✍️ गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (527वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

✍️ भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी)।

✍️ महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती।

✍️ जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती।

✍️ उर्दूकेे प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस।

✍️ महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।

✍️ राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation