इतिहास के झरोखे *13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

इतिहास के झरोखे *13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।

1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।

1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।

1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।

1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।

1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913 - इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।

1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।

1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।

1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।

1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।

1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।

1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।

1993 - थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।

1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया ।

1999 - स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।

2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।

2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।

2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008 - भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।

2008 - प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।

2015 - इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।

2019 - केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 'हेडगियर' अनिवार्य कर दिया ।

2019 - आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला नैदानिक उपकरण (diagnostic device) विकसित किया है,जो एक अंगुली ( फिंगरप्रिक) से लिए गए रक्त का उपयोग करके विभिन्न रोग परीक्षण कर सकता है। 

2020 - भारत सरकार द्वारा मालदीव को 100 मिलियन अमरीकी डालर का अनुदान और 400 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करने की घोषणा हुई।

2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऐतिहासिक समझौता हुआ।

2020 - चीन ने आधिकारिक तौर पर “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का एक नया संस्करण लॉन्च किया।

2021 - भारत देश में एक साल तक चलने वाला आजादी का 'अमृत महोत्सव' शुरू हुआ।

2021 - तालिबान विद्रोहियों ने अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर क़ब्ज़ा कर लिया।

2022 - केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद के नए मुख्यालय कार्यालय भवन का उद्घाटन हुआ।

2022 - भारत और ओमान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजफ IV  महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ।

2022 - केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया।

2022 - चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए विश्व की सबसे बड़ी मानवीय छवि प्रदर्शित की गई।

2022 - सियाचिन ग्लेशियर की बर्फ में दबकर शहीद हुए शहीद लांसनायक चंद्रशेखर का शव 38 साल बाद मिला।

2023 - भारतीय वायु सेना ने अपने बेड़े में 'हेरॉन मार्क 2' ड्रोन को शामिल किया।

2023 - पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले में 4 चीनी नागरिक समेत 13 की मौत हुई।

2023 - महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - हिमाचल प्रदेश में सोलन के जादोन गांव में देर रात बादल फटने से 7 लोगों की मौत, 13 लापता हुए।

2023 - यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हुई व 22 घायल हुए।

2023 - इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हुए हवाई हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए।

2023 - उत्तरी यमन में बिजली गिरने से 4 की मौत हुई व 4 घायल हुए।

2023 - फ्रांस के दक्षिणी शहर ग्रासे में आग लगने से 3 लोगों की मौत हुई व 18 लोग घायल हुए।


*13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति?*


1638 - दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।

1848 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।

1863 - गंगाप्रसाद वर्मा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।

1887 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।

1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।

1933 - मधुर जाफरी एक भारतीय अभिनेत्री।

1936- वैजयंती माला - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1952 - योगिता बाली - हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।

1963 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।

1984 - उषा नेगिसेटी - भारतीय महिला मुक्केबाज़।

2000 - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।


*13 अगस्त को हुए निधन?*


1795 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।

1910 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।

1936 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

1988 - गजानन जागीरदार - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे।

2003 - भवेन्द्रनाथ सइकीया असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।

2018 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

2023 - ब्राज़ील के इतिहासकार, ब्राज़ीलियन एकेडमी ऑफ़ लेटर्स के सदस्य जोस मुरिलो डे कार्वाल्हो (83) का निधन हुआ।

2023 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एमआरएस राव (75) का बेंगलुरु में निधन हुआ।


*13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


✍️ मेला श्री नयनादेवी - चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)।

✍️ वीर श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (385वीं)।

✍️श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस।

✍️ श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस।

✍️देशभक्त दिवस (मणिपुर)।

✍️ विश्व अंगदान दिवस।

✍️ अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस।

✍️अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Lefthanders Day)।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation