*?? इतिहास के झरोखे15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

*?? इतिहास के झरोखे15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*


1519 – पनामा शहर बनाया गया।

1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।

1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।

1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।

हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया। 

1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।

1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।

_1947 - स्वतंत्रता दिवस - भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार - परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।_

1947 - युगवाणी (पत्रिका) - देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।

1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।

1971 - बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।

1975 - बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।

1979 - फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।

1982 - राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

1990 - जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।

2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

2004 - लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।

2008 - स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

2009 -  जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12 वा विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।

2019 - हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।

2019 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की व  देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।

2020 - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शौर्य स्मारक गए पर 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

2020 - महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।

2020 - अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।

2021 - अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा, अब काबुल समेत पूरे देश में तालिबान राज हुआ।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की स्थापना की घोषणा की व विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की।

2022 - लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने - जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नया नारा दिया।

2022 - लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए पहली बार ‘मेड इन* इंडिया’ तोप का इस्तेमाल हुआ।

2022 - ओला इलेक्ट्रिक ने पहली भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की।

2022 - नाक के रास्ते दिए जाने वाले कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का सफल परीक्षण हुआ (भारत बायोटेक)।

2023 -  राष्ट्रपति मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, इसमें 4 कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल हैं।

2023 - लीबिया में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 27 लोग मारे गए।

2023 - पोलैंड ने परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया व ब्राज़ील में राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट हुआ।

2023 - कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की आग के कारण आपातकाल घोषित किया गया।

2023 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन भ्रष्टाचार के चार आरोपों से बरी हुए।

2023 - टाइफून लैन पश्चिमी जापान में पहुंचा।

2023 - मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।


*15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति?*


1769 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।

1872 - अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक व आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई।

1912 - उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।

1915 - इस्मत चुग़ताई - भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार ।

1918 - हंस कुमार तिवारी - प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।

1922 - कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के राजनीतिज्ञ जो १९९८ से २००० तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

1924 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।

रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।

1933 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

1938 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया।

1947 - राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1949 - मुशीरुल हसन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।

1956 - बेबी रानी मौर्य जो 26 अगस्त 2018 से उत्तराखण्ड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी।

1959 - डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक"- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।

1975 - विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।

1975 - के.एम. बीनामोल - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।

1992 - गुरुराजा पुजारी, जो पी॰ गुरुराजा के नाम से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय भारोत्तोलक।


*15 अगस्त को हुए निधन?*


1886 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है, कन्फर्म कर लें)।

1942 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।

1994 - कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।

2004 - अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ ,पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात।

2018 - अजित लक्ष्मण वाडेकर एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

2019 - विद्या सिन्हा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।

2019 - मदन मणि दीक्षित एक नेपाली उपन्यासकार और मदन पुरस्कार के विजेता थे।

2019 - वक्कड़ई बीकेश्वरन चंद्रशेखर एक भारतीय क्रिकेटर थे।

2021 - भारत के पूर्व डिफेंडर चिन्मय चटर्जी का कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।

2021 - गेरहार्ड "गर्ड" मुलर एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर थे।

2022 - अमेरिकी लेखक फ्रेडरिक बचनर (96) का निधन हुआ।

2023 - विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी बिन्देश्वर पाठक (80) का निधन हुआ।

2023 - अंग्रेजी फुटबॉल कार्यकर्ता लीसेस्टर सिटी के अध्यक्ष जॉन एल्सम (84) का निधन हुआ।

2023 - पेले को टक्कर देने वाले महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी गैरी बार्न्स (83) का निधन हुआ।


*15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? श्री बाहनपुरे महाराज पुण्य तिथि - मडगांव (वर्धा)।

? श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।

? योगी श्री अरविन्द जयन्ती।

? श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस।

? बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।

? द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।

? पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं )।

*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation