इतिहास की 16 अगस्त 20234 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

इतिहास की 16 अगस्त 20234 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*


     *?आज दिनांक ?*

     *? 16 अगस्त 2024*

                 *शुक्रवार*

 *?नई  दिल्ली अनुसार?*


*??शक सम्वत-* 1946

*??विक्रम सम्वत-* 2081

*??मास-*  श्रावण 

*?पक्ष-* शुक्लपक्ष

*?तिथि-* एकादशी - 09:41 तक

*?पश्चात्-* द्वादशी 

*?नक्षत्र-* मूल - 12:44 तक

*?पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा

*?करण-* विष्टि - 09:41 तक

*?पश्चात्-* बव.

*✨योग-* विश्कुम्भ - 13:11 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*?सूर्योदय-* 05:50

*?सूर्यास्त-* 18:59

*?चन्द्रोदय-* 16:32

*?चन्द्रराशि-* धनु दिनरात 

*?सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*?गोल-* उत्तरगोल

*?अभिजित-* 11:58 से 12:51

*?राहुकाल-* 10:46 से 12:25

*?ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष?*


*_?आज शुक्रवार को ?श्रावण सुदी एकादशी 09:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , श्री श्यामबाबा जागरण , वरद् लक्ष्मी व्रत , जीवन्तिका पूजन , मनसा पूजा पूर्ण (बं.) , दामोदर द्वादशी (पंचांगभेद से कल भी ) , झूलन यात्रा प्रारम्भ ( पूर्वाह्न में ) , श्री विष्णु पवित्रा रोपण (उड़ीसा) , सूर्य मघा नक्षत्र में एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति 19:44 पर (विशेष पुण्यकाल 13:20 से सूर्यास्त तक , छत्र - स्वर्ण दान , गंगा स्नान) , वर्षा योग , विघ्नकारक भद्रा 09:40 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:44 तक , श्रावणी द्वादशी (जैन) , मेला श्री भद्रराज (जौनसार , उत्तराखंड) , श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती) , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (15 अगस्त को भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें) , राणी अवन्ति बाई लोधी जयन्ती , श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जयन्ती , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती , श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस , श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति दिवस व हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिसव।_*

*_?कल शनिवार को ? श्रावण सुदी द्वादशी 08:07 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पवित्रा बारस , श्री श्याम बाबा द्वादशी , शनि प्रदोष व्रत।_*


*?आज की वाणी?*


?

*अधमाः धनमिच्छन्ति*

     *धनं  मानं  च  मध्यमाः  ।*

*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*

     *मानो हि महतां धनम् ।।*

*भावार्थ?*

           _निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगो को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है।_

?


*16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ?*


1691 - अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 - अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।

नोट- इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए 

1787 - तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1858 – अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।

1906 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।

1924 - नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1943 - बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

1946 - मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का ऐलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।

1960 – साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।

1977 – रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रिसले अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए।

1990 - चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।

1990 - रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।

2000 - वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2001 – खगोलशास्त्रियों ने हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सौर मंडल से बाहर स्थित एक ग्रह को ढूंढ निकाला था।

2003 - लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2004 - आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।

2006 - संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।

2008 - जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।

2008 - कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012 - विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।

2019 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरएमएल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया।

2019 - कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की क्लोजड-डोर बैठक बुलाई गयी।

2019 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने देश की राजधानी जकार्ता से हटाकर बोर्नियो द्वीप पर बनाने का प्रस्ताव दिया।

2020 - केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी ने कानूनी रूप से भारतीय संघ में शामिल होने का 59वां दिवस मनाया।

2020 - चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को पेटेंट मिला।

2021 - मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफे दिया।

2022 - कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरने से लगभग 10 जवानों की मौत व कई घायल हुए।

2022 - बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 31 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

2022 - डूरंड कप 2022 संस्करण की कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में शुरुआत हुई।

2022 - पश्चिम बंगाल के नज़ीरगंज, हावड़ा में हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की नवनिर्मित अत्याधुनिक जहाज निर्माण सुविधा राष्ट्र को समर्पित की।

2022 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और तेल टैंकर की भीषण भिड़ंत में 20 लोग जिंदा जले।

2023 - पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे में नाव पलटने से 63 लोगों की मौत हुई व 38 लोगों को बचाया गया।

2023 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 3.4 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने असम के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी परिसीमन अधिसूचना को मंजूरी दी।

2023 - रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया।

2023 - थाई अदालत ने पीटा के प्रधानमंत्री पद के असफल प्रयास के मामले को खारिज किया।

2023 - लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हुई व घायलों की संख्या बढ़कर 146 हुई।

2023 - वानुअतु के प्रधानमंत्री संसद में अविश्वास प्रस्ताव से बचे।

2023 - कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 - 'बैटल ऑफ माइंड्स' का शुभारम्भ करने की मानेकशॉ सेंटर में घोषणा हुई।

2023 - निकारागुआ ने जेसुइट विश्वविद्यालय पर कब्ज़ा किया।

2023 - कैबिनेट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।


*16 अगस्त को जन्मे व्यक्ति?*


1831 - राणी अवन्तिबाई।

1904 - सुभद्रा कुमारी चौहान - स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।

1918 - टी. गणपति - दूसरी लोकसभा के सदस्य।

1920 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1970 - सैफ़ अली ख़ान अभिनेता।

1970 – हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।


*16 अगस्त को हुए निधन?*


1886 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ (15 अगस्त का भी वर्णन मिलता है ,कन्फर्म कर लें)।

1991 - सी. अच्युत मेनन - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।

1997- नुसरत फ़तेह अली ख़ां - मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम पाकिस्तानी गायक।

2018 - अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।

2020 - पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का निधन हुआ।

2021 - तमिल अभिनेता आनंद कन्नन का 48 की उम्र में हुआ निधन हुआ।

2021 - सीन लॉक एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और अभिनेता थे।

2022 - BCCI के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (62) का हार्टअटैक से निधन हुआ।

2023 - भौतिक वैज्ञानिक , डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीएस अरुणाचलम (87) का निधन हुआ।

2023 - फ्रांसीसी उपन्यासकार, कवि और निबंधकार पियरे अल्फेरी (60) का निधन हुआ।

2023 - बांग्लादेशी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद् बिकिरन प्रसाद बरुआ (79) का निधन हुआ।


*16 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? मेला श्री भद्रराज (जौनसार , उत्तराखंड)।

? श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि - अचलपुर (अमरावती)।

? श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (15 अगस्त को भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।

? राणी अवन्ति बाई लोधी जयन्ती।

? श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जयन्ती।

? श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती।

? श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस।

? श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति दिवस।

? हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिसव।

? कुदुंबश्री के तत्वावधान में बौद्धिक रूप से विकलांग बच्चों को समर्पित 'बड्स (बीयूडीएस) डे'।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation