इतिहास के झरोखों से 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*इतिहास के झरोखों से 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी। 

1916 - प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1948 - स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।

1971 - हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

1981 - वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।

2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।

2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान।

2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।

2009  - पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए 'आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन' के अध्यक्ष चुने गये।

2019 - प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।

2020 - 15 - बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने  56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम - आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।

2020 - 15 - संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।

2021 - ब्रिक्‍स देशों - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न हुई।

2021 - ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।

2021 -  दक्षिण कोरिया ने स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।

2021 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।

2022 - असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

2022 - जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए।

2023 - ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत व पांच मज़दूर घायल हुए।

2023 - पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं डबल डेकर बसें बंद हुई।

2023 - कृषि सांख्यिकी आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल www.upag.gov.in का शुभारंभ हुआ व 'स्वच्छता ही सेवा-2023' का शुभारम्भ हुआ।


*15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति?*


973 - अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

1861 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।

1876 - शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।

1905 - डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1909 - सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1915 - लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।

1927 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1946 - जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।

1947 - भूपेंद्र सिंह हुड्डा - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1986 - जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।


*15 सितंबर को हुए निधन*


1967 - डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।

2012 - के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

2019 - जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का निधन।

2020 - पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।

2020 - महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।

2022 - मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू (86) का निधन हुआ।

2023 - तुर्क फुटबॉल खिलाड़ी बुरहान काहित सरगुन (94) का निधन हुआ।

2023 - कोलम्बियाई कलाकार फर्नांडो बोटेरो (91) का निधन हुआ।

2023 - न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर टोनी क्रेफ्ट (78) का निधन हुआ।


*15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? ओणम उत्सव (केरल)।

? श्री मदन महाराज यात्रा - फुल आमला नांदगांव (अमरावती)।

? श्री गुलाबराव महाराज पुण्यतिथि - माधान (अमरावती)।

? माँ भुवनेश्वरी जयंती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।

? श्री वामनावतार / वामन जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी )।

? मेला श्री वामन द्वादशी (अम्बाला हरियाणा व नाहन हि.प्र.)।

? माता मूर्ति उत्सव (श्री बद्रीनाथधाम)।

? लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

? श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।

? अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस)।

? संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत।

? अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस।

? विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation