13 फरवरी * विश्व रेडियो दिवस *

*? 13 फरवरी ?* *? विश्व रेडियो दिवस ?*


स्पेन रेडियो अकैडमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाये जाने के लिए 2010 में पहली बार प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा इसे घोषित किया गया और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अपनाया गया था।


देश में रेडियो ब्रॉडकास्ट की शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी और वर्ष 1936 में भारत में सरकारी ‘इम्पेरियल रेडियो ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हुई थी। आजादी के बाद ये आकाशवाणी यानि ऑल इंडिया रेडियो के नाम से जाना गया। सुभाष चंद्र बोस ने नवंबर 1941 में रेडियो पर जर्मनी से भारतवासियों को संबोधित किया था।


दरअसल रेडियो ही एक ऐसा जनसंचार का माध्यम है, जिसके जरिए अभी तक असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खास कर गांव, कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है। इन जगहों पर आज भी रेडियो कम्युनिकेशन का प्रमुख माध्यम है। इसलिए रेडियो अनुकूलन और नवाचार करता है।


2025 में विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो: एक सदी की जानकारी, मनोरंजन और शिक्षा” है। यह थीम रेडियो के ऐतिहासिक योगदान, वर्तमान प्रासंगिकता और उज्जवल भविष्य को दर्शाती है।



➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

ये भी पढ़ें-

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation