www.vstnews.in पर 10/05/2022 की प्रमुख खबरें*

*www.vstnews.in पर 10/05/2022 की प्रमुख खबरें*
✳️एक युवा, एक पंजाबी होने के नाते मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दें क्योंकि AAP की पंजाब सरकार न इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल हैं, न नियत है, न कोई नीति है: *कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल#MohaliBlast*
✳️लोगों का जो मत है कि हम धर्म विशेष पर कार्रवाई करते हैं तो ऐसा नहीं है। जनता के जो अधिकार हैं वो उन्हें मिलने चाहिए, बच्चों की स्कूल बसें, फायर टेंडर आनी चाहिए जिसे लेकर हम सड़कों पर काम कर रहे हैं: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान पर राजपाल सिंह,अध्यक्ष, सेंट्रल जोन,SDMC
✳️महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया सीता रसोई का लोकार्पण*

आज दिनाँक 10/05/2022 को महापौर संयुक्ता भाटिया ने महानगर स्थित कल्याण मण्डप में  सीता रसोई भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

उक्त सीता रसोई भवन महापौर निधि से महापौर जी के आदेशों से बनाया गया है। सीता रसोई से यहाँ होने वाले आयोजनों के रसोई की कवर्ड व्यवस्था जनता को उपलब्ध होगी।

इस मौके पर महापौर से संयुक्ता भाटिया संग पूर्व पार्षद जी०डी० शुक्ला, रीना चौरसिया, रूबी राज सिन्हा संग नगर अभियान अतुल, अवर अभियंता विनोद कुमार पाठक, आलोक सहित अन्य जन मौजूद रहे।
✳️राजस्थान उच्च न्यायालय ने टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित कर दी है। 
इससे पहले अदालत ने अलवर मंदिर विध्वंस मामले में कथित रूप से धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज़ 2 FIR के संबंध में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
✳️बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ ये चर्चा करते हैं। उनके युवक प्रतिष्ठान NGO के खाते में जो पैसे आए हैं, 150 से भी ज्यादा उद्योगपति हैं जिसमें बहुत से ऐसे लोग हैं जिसपर ED और CBI की कार्रवाई चल रही है: मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत
✳️किरीट सोमैया का जो युवक प्रतिष्ठान है, ये अपने आप को महात्मा मानता है उसका एक नारा है कि 'भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र करूंगा'। सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो ये लोग हैं, ये क्या भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र करेंगे। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की शुरूआत इन लोगों ने की है: संजय राउत,शिवसेना
✳️उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए कार्यालय खोलेगी। ये कार्यालय उनकी नौकरी, व्यवसाय और कामगारों के सहूलियत व उनके हितों की रक्षा के लिए खोला जा रहा है।
✳️लगातार काफी लंबे समय से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश होती रही हैं। परन्तु पंजाब का भाईचारा इतना मज़बूत है कि उनकी कोशिशों के बावजूद वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाते हैं: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
✳️सख़्त कार्रवाई की जाएगी, सख़्त से सख़्त सजा मिलेगी। आज शाम तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
✳️कल रात मोहाली में जो घटना हुई है, इस संबंध में मैंने DGP साहब और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक ली है। कुछ गिरफ़्तारियां हो गई हैं, कुछ और हो जाएंगी। मामले की जड़ तक पहुंचेंगे। जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है, वो बख़्शा नहीं जाएगा: पंजाब CM भगवंत मान
✳️हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात आसनी के कारण रद्द कर दी गईं। यात्रियों को इसकी सूचना कल दी गई: एयरपोर्ट अथॉरिटी, चेन्नई
✳️जोधपुर में सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें कठिन समय में सम्बल प्रदान करें: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation