ठाकुरगंज थाने के बाहर अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला , मुकदमा दर्ज

ठाकुरगंज थाने के बाहर अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला , मुकदमा दर्ज।

लखनऊ - थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक विवाद के मामले में बीते 14 तारीख की दोपहर अपने मुवक्किल की पैरवी करने गए अधिवक्ता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह "ज्ञानू" के ऊपर थाने के बाहर ही विपक्षीगण द्वारा अधिवक्ता से गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वहीं पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि थाने के बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे विपक्षीगण ने प्राण घातक हमला कर दिया और गाली गलौज , बुरी तरह मारपीट भी की। जिसमें अपनी जान बचाकर थाने पहुँचकर अपनी तहरीर दी पर उसमें ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया। उसके बाद अपने अधिवक्ता साथियों को बुलाकर एक जुट होना पड़ा तब जाकर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि सूरज चौरसिया , अमन सिंह , ऋषभ सिंह , हर्ष पटेल उर्फ बिट्टू दबंग किस्म के है।



ऋषभ सिंह ऊपर ठाकुरगंज थाने में दर्ज है कई मुकदमें।



पीड़ित अधिवक्ता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह के ऊपर कई मुकदमे दर्ज है।और आये दिन मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है दबंग ऋषभ सिंह और इनकी बहुत बड़ी गैंग है जो इसका साथ देती है। वही सूरज चौरसिया , अमन सिंह , ऋषभ सिंह , हर्ष पटेल उर्फ बिट्टू से मेरी जान का खतरा बना हुआ है।



लखनऊ बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र।


अधिवक्ता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह "ज्ञानू" के पक्ष में लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री और सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश दीक्षित ने लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर को पत्र लिखा है। जिसमे दोनों बार एसोसिएशन के महामंत्री के द्वारा अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले सभी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए कहा गया।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation