*सिर्फ 6 महीने पहले स्थापित ‘नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन’ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों में बांटे कपड़े – युवा अध्यक्ष ने निभाई बड़ी ज़िम्मेदारी*
शाहब खान की रिपोर्ट
लखनऊ/पंजाब]:
नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन ने अपने स्थापना के केवल छह महीनों के भीतर ही मानव सेवा की दिशा में एक मिसाल कायम की है। संस्था ने हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान चलाया और सैकड़ों ज़रूरतमंद लोगों को कपड़े एवं आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।
इस अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैफ़ खान एवं प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद ने किया, जिन्होंने कम उम्र में ही समाजसेवा की बड़ी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि कोई भी नागरिक मुश्किल समय में अकेला महसूस न करे। सेवा ही सच्ची देशभक्ति है।”
सिर्फ छह महीने पहले स्थापित यह संस्था बहुत ही कम समय में जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए चर्चित हो चुकी है। पंजाब में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाकर इंसानियत का संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के युवाओं से देश को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलती है। फाउंडेशन ने भविष्य में भी देशभर में ज़रूरतमंदों की सहायता जारी रखने का संकल्प लिया है।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation