सूजी के ये 7 फायदे जानकर चौंक जाएंगे...*

*सूजी के ये 7 फायदे जानकर चौंक जाएंगे...* 

 

(1). सूजी या रवे में फाइबर के साथ विटामिन-ई, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत से जुड़े कई फायदे देते हैं।

 

(2). सूजी हल्की होने के कारण आसानी से पच जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा नहीं करता। पेट भी आसानी से साफ होता है।

 

(3). सूजी में वसा नहीं होता, जिससे आपका वजन बढ़ने का सवाल ही नहीं उठता, बल्कि यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

 

(4). सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो शरीर में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ाता और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

 

(5). यह एक हल्का आहार है, जो आपके शरीर की ऊर्जा को नहीं चुराता, बल्कि इसे खाने के बाद आप भारीपन महसूस करने के बजाए हल्का ही महसूस करते हैं।

 

(6). सूजी का हलवा, इडली, उत्तपम, ढोकला, उपमा आदि को हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर उपयोग में लाया जाता है, जो कि खाने में बहुत लाइट होने के कारण सेहत को फायदा पहुंचाता है। 

 

(7). इसके अलावा सूजी के सेवन से जहां शरीर में एनर्जी बनी रहती है, वहीं यह हार्ट के लिए लाभदायी है तथा एनीमिया रोग में भी फायदेमंद है।

अत: सूजी को हल्का और पौष्ट‍िक भोजन के रूप में अपने खाने में शामिल किया जा सकता है।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation