12 नवम्बर विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day)
हर साल 12 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन निमोनिया के बारे जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम और उपचार को बढ़ावा देने और बीमारी से निपटने हेतु कार्रवाई करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था।
>> विश्व निमोनिया दिवस का इतिहास <<
बच्चों में होने वाले निमोनिया के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ग्लोबल सहयोग द्वारा 2009 में 12 नवंबर को यह दिवस पहली बार मनाया गया था। तब से इसने दुनिया को बीमारी के खिलाफ एक साथ खड़े होने के लिए एक वार्षिक मंच प्रदान किया है। निमोनिया से संबंधित विभिन्न घटनाओं और गतिविधियों के माध्यम से पूरे विश्व में यह दिन मनाया जाता है।
>> विश्व निमोनिया दिवस का महत्व <<
विश्व निमोनिया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है। दरअसल, कई लोग निमोनिया के लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं। ऐसे में लोगों को निमोनिया के प्रति जागरूक करना होता है। इससे लक्षणों की पहचान करके इलाज कराना जरूरी होता है। साल 2021 में दुनियाभर में 25 लाख लोगों की निमोनिया के कारण जान चली गई थी।
>> विश्व निमोनिया दिवस 2025 की थीम <<
विश्व निमोनिया दिवस 2025 की थीम, "बाल जीवन रक्षा" है, जो बच्चों को निमोनिया से बचाने के महत्व पर केंद्रित है। यह थीम इस बात पर प्रकाश डालती है कि निमोनिया अभी भी हर साल लाखों बच्चों की जान लेता है, भले ही यह रोकी जा सकने वाली और इलाज योग्य बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ निमोनिया के बारे में जागरूकता बढ़ा रही हैं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के प्रयासों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
>> निमोनिया के लक्षण <<
•निमोनिया होने पर सर्दी और जुकाम हो सकता है।
•इससे आपके फेफड़ों में इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगता है।
•निमोनिया में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
•सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
•निमोनिया होने पर सिर में तेज दर्द या फिर भारीपन महसूस हो सकता है।
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation