आयरन से भरपूर होते हैं ये ड्राई फ्रूट्स

*आयरन से भरपूर होते हैं ये  ड्राई फ्रूट्स* 

*खुबानी*

  खुबानी में विटामिन A और B के साथ आयरन की मात्रा भी पाई जाती है। आप अपनी डाइट में खुबानी का सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में खाली पेट या शाम को स्नैक्स के रूप में खुबानी खा सकते हैं। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर कर सकते हैं। साथ ही आप ओट्स में भी इसको डालकर खा सकते हैं। 

 

*किशमिश*

 किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। 


*अंजीर*

 अंजीर आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। आप इसे दूध में उबालकर रात को सोने से पहले भी खा सकते हैं। अंजीर का दूध भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। 

 

*खजूर*

  महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। खजूर की मदद से आपके शरीर में कमजोरी दूर होती है। साथ ही आयरन की कमी होने पर इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं। साथ ही इसका सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। 

 

*मुनक्का*

  मुनक्का आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बिमारियों से राहत मिल सकती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप रात भर भीगे हुए मुनक्के का सेवन सुबह खाली पेट करें। ऐसा करने से आपको थकान और कमजोरी से राहत मिलेगी।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation