*www.vstnews.in पर 20 नवंबर 2025 की बड़ी खबरें.......*
✳️पटना-नीतीश कुमार आज सीएम की शपथ लेंगे, नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे,गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन,पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.
✳️लखनऊ-सीएम योगी आज जाएंगे बिहार, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, सुबह 8:55 पर लखनऊ से पटना होंगे रवाना, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, 9:55 बजे पटना पहुंचेंगे सीएम योगी...
✳️रायबरेली-आर्केस्ट्रा के दौरान हुआ बवाल और मारपीट, बिना निमंत्रण के तिलक समारोह में पहुंचे लोग , बिना बुलाए आए युवकों ने घर वालों को पीटा, आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, डांस कर रही लड़कियों से छेड़छाड़ पर हुआ था विवाद, चांदपुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव की घटना.
✳️गोंडा- पंचायत चुनाव से पहले डुढ़ही गांव में प्रदर्शन, 15 साल पुराने पोलिंग सेंटर को बदलने का विरोध,नाराज लोगों की प्रशासन क़ो सीधी चेतावनी,बदला सेंटर तो फिर से करेंगे प्रदर्शन.
✳️रायबरेली-लोडर वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत दूसरा घायल, मृतक इसराद की सड़क हादसे में हुई मौत,इसराद का साथी सलमान हुआ घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हाईवे की घटना.
✳️अम्बेडकरनगर-चलती बाइक से युवक को नीचे खींचकर पिटाई, दबंगों ने बाइक से युवक को सड़क पर गिराया,
सड़क पर लाठी, डंडों से युवक को जमकर पीटा,पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,थाने पहुंचे पीड़ित के बेटों को भी पीटा गया,सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का मामला.
✳️जौनपुर- बेटे की चाह में पिता की हैवानियत, तीसरी बेटी को नदी में फेंकने का आरोप, मां ने दर्ज कराई थाने में शिकायत
ग्रामीणों ने आरोपी को नदी किनारे पकड़ा, 2025 में भी बच्ची को मारने की कोशिश का आरोप, केराकत क्षेत्र के खड़गसेनपुर का पूरा मामला.
✳️रायबरेली-बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, हादसे में बाइक में सवार महिला समेत 2 लोग घायल,
बछरावां क्षेत्र स्थित गांधी विद्यालय के पास की घटना.
✳️ कानपुर देहात-सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक, साइकिल सवारों को रौंदा,टक्कर से 2 लोगों की हुई मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल,राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना,अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी,रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना.
✳️झांसी-हाउसिंग सोसाइटी चुनाव की फाइनल सूची जारी, सनफ्रान सिटी अध्यक्ष पद के दावेदार का नामांकन रद्द ,
दावेदार रामकुमार यादव का नामांकन रद्द, समर्थकों संग रामकुमार ने चुनाव अधिकारी को घेरा, रामकुमार बोले- स्क्रूटनी में गलती नहीं बताई गई, नामांकन की फोटो कॉपी जमा हुई- निर्वाचन अधिकारी, कोषाध्यक्ष पद का उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया.
✳️हापुड़-हापुड़ में GST SIB टीम की बड़ी छापेमारी, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी में अतिरिक्त स्टॉक बरामद, कंपनी में 11 लाख का अतिरिक्त स्टॉक बरामद, अतिरिक्त स्टॉक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, अधिकारियों ने दस्तावेज जमा करने के दिए निर्देश, सब्सिडी खाद बिक्री मामले में कंपनी विवाद में रह चूकी, कृषि विभाग कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर चुका है, देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित है दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी.
✳️हापुड़-व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य, रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माना, कोहरे में सड़क हादसों में कमी लाने की पहल, नियम का पालन नहीं करने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना.
✳️लखनऊ-कार की समय पर डिलीवरी न देने का मामला, मामले में 12 साल बाद आया बड़ा फैसला ,जिला उपभोक्ता आयोग ने 1 लाख का लगाया जुर्माना,सनी टोयोटा, टोयोटा कंपनी पर जुर्माना लगाया,परिवादिनी सुनीता त्रिवेदी को क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश, 9% वार्षिक ब्याज के साथ क्षतिपूर्ति देने का आदेश ,वाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी चुकाने होंगे,कंपनी को अतिरिक्त 5,000 रुपये भी चुकाने होंगे,30 दिन में भुगतान न करने पर ब्याज लगाया जाएगा,दोनों रकमों पर 12% वार्षिक ब्याज लगाया जाएगा.
✳️लखनऊ-सआदतगंज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात, महिला के गले से सोने की चेन छीनी, हयात हॉस्पिटल के पास छीनी गई चेन, बाइक सवार दो चोर चेन छीनकर फरार , सदमे में आई महिला ने पुलिस को दी सूचना, सआदतगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी.
✳️अलीगढ़-पुलिसकर्मी देव दीक्षित को गोली मारने मामला, मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50,000 के इनामी बदमाश शाका से मुठभेड़, मुठभेड़ में शाका का साथी निशांत गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर शाका फायरिंग करते हुए फरार,
✳️ पुलिस की सरकारी गाड़ी पर लगी गोली, शाका पर करीब 8 गंभीर मुकदमे दर्ज, शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तैनात,
कब्जे से तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद, टप्पल थाना के ताहरपुर बम्बे के पास हुई मुठभेड़.
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation