*www.vstnews.in पर 30 नवंबर 2025 की बड़ी खबरें...................*

*www.vstnews.in पर 30 नवंबर 2025  की बड़ी खबरें...................*
✳️लखनऊ- रोडवेज में संविदा ड्राइवर, कंडक्टर की सीधी भर्ती, 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा रोजगार मेला, डायरेक्ट भर्ती के लिए परिवहन निगम की योजना, 120 पुरुष चालक, 190 महिला परिचालकों की भर्ती
✳️हापुड़-  परिवहन निगम में महिला परिचालकों की होगी भर्ती , संविदा परिचालक के पद पर महिलाओं की करेगा भर्ती,कौशांबी रोडवेज डिपो परिसर में आयोजन , 1 दिसंबर को रोजगार मिलने का होगा आयोजन
✳️बागपत- दीपा हत्याकांड मामले में पुलिस ने की गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपी पति गौरव को किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, छपरौली के शाबका गांव में हुई थी दीपा की हत्या
✳️हापुड़- व्यक्ति से 14 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड, खाते से ट्रांसफर किए गए करीब 14 लाख रुपए, साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज, सिंभावली के बक्सर का रहने वाला है पीड़ित
✳️कानपुर- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर दौरा, सर्किट हाउस में 1.30 बजे मीटिंग करेंगे केशव, जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं से मिलेंगे केशव, 2 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग
✳️दिल्ली- दिल्ली बम ब्लास्ट में 2 और की अरेस्टिंग, नैनीताल और हल्द्वानी से 2 की गिरफ्तारी, मस्जिद का इमाम उसका सहयोगी गिरफ्तार, NIA, दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड STF ने पकड़ा, आतंकी उमर के कॉल डिटेल्स से मिले सुराग
✳️बरेली- कैंटर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत, बेटी और ऑटो चालक हुए गम्भीर घायल, घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार, इज्जत नगर थाना के ढाबे के सामने हादसा
✳️इटावा- रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर, भरथना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा ट्रैक का मामला
✳️रामनगर- ढिकाला में पर्यटकों के लिए खोली गई डिस्पेंसरी, डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट की तैनाती की गई, पर्यटकों को तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार
✳️रामनगर- ढिकाला में पर्यटकों के लिए खोली गई डिस्पेंसरी, डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट की तैनाती की गई, पर्यटकों को तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार
✳️सोनभद्र- रायपुर-मांची पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, खोखा पुलिस ने किया बरामद, पिकअप पर बांध रखे 7 गोवंशों को कराया मुक्त, पशु तस्कर जियाउल, विकास यादव गिरफ्तार, संयुक्त टीम की खलियारी दरमा मार्ग पर कार्रवाई
✳️सितारगंज- 36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नानकमत्ता पुलिस ने तस्कर को अरेस्ट किया, कुख्यात तस्कर सुक्खा रुद्रपुर हाईवे से अरेस्ट
✳️बरेली- लापता दो किशोर अयोध्या में घूमते मिले, बरेली के किशोर घर से खेलने निकले थे, दोनों अयोध्या में पुलिस को घूमते मिले, बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला का मामला
✳️देहरादून- उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील, उत्तराखंड जोन 6 में हुआ शामिल, भारतीय मानक ब्यूरो ने मानचित्र किया जारी, पहले जोन 4 और 5 में आता था उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ संवेदनशील
✳️दिल्ली- MCD उपचुनाव के 12 वार्ड में मतदान शुरू, 51 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर, 580 मतदान केंद्रों पर आज होगी वोटिंग, शाम 5.30 बजे तक चलेगा मतदान , उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation