* स्वस्थ व निरोगी रहने के उपाय*
(summer)यानि अत्यधिक तापमान और कई परेशानियां| इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है| गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा(Cool) रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके|
*जानिए यह बातें जो आपके शरीर में शीतलता बनाए रखने के साथ ही गर्मी के दुष्प्रभावों (Summer side effects)से बचाए रखने में मदद करेंगी*
*गर्मी और लू से बचाव के उपाय*
*नींबू पानी*
गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए| इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते|
*पुदीने(Peppermint) का उपयोग*
पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है| इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है| सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी| गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा|
*पुदीने के चटनी सामग्री*
पुदीने की पत्तियां – 1 कप, हरी मिर्च – स्वादनुसार, नमक स्वादनुसार, दही – 3-4 बड़े चम्मच, जीरा – आधा चम्मच, काला नमक स्वादनुसार विधि : पुदीने की पत्तियों को धो लें| इसके बाद सभी सामग्री और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें| आप चाहें तो इस चटनी में दही के स्थान पर कच्चे आम या कैरी का प्रयोग भी कर सकते हैं| इस चटनी को आप अपनी सुविधा के हिसाब से तरह या गाड़ी बना सकते हैं|
*फायदे*
गर्मी का बढ़ना, पेट संबंधी समस्याओं और त्वचा के लिए भी पुदीने की चटनी फायदेमंद होगी| यह आपके खाने का भी स्वाद बढ़ाएगी और आपको सेहत से जुड़े कई अन्य फायदे भी देगी| आंतों की समस्या, प्रसव के समय, बुखार और दस्त में भी यह फायदेमंद है|
*सूती खादी वस्त्र(cotton clothes)*
गर्मी के मौसम में सूती कपडे ही पहनें, क्योंकि सूती कपडे पसीना सोखने में कारगर होते हैं| जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें| गर्म या गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर में ताप बढ़ सकता है|
*नारियल पानी(coconut water)*
नारियल पानी सेहत को कई लाभदायक विटामिन देता है, एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन,विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं | कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें| इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं |कम-से-कम, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं| सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है| इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है|
*गन्ने का रस (sugarcane juice)*
गर्मी में विटामिन और मिनरल से भरपूर गन्ने के रस का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बढ़िया होता हैं| गन्ने का रस ग्लूकोज का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है| इसके साथ ही यह दांतों की रक्षा करने के साथ सांसों में भी ताजगी बनाए रखता है|
*तरबूज का जूस (Watermelon juice)*
गर्मी में तरबूत का जूस प्यास बुझाने के साथ-साथ ताजगी भी देता है| एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर तरबूज हृदय, कैंसर और डायबिटीज से रक्षा करता है| जूस को बनाने के लिए तरबूज को मिक्सर में पीसकर छान लें इसके पश्चात आप इसमें स्वादानुसार चीनी व काला नमक और मिला सकते है
*पानी*
खूब पानी पिएं| पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है| पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है| रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं| लेकिन बाहर हर जगह का पानी पीने से बचें|
*गर्मी में स्वस्थ व तंदुरस्त रहने के लिए खाने की इन चीजों से बनाएं दूरी*
*गर्मी के मौसम में अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खान-पान में सावधानी रखना बेहद आवश्यक है| इसलिए हम बता रहे हैं उन चीजों के बारे में, जो गर्मी में आपको नुकसान पहुंचा सकती है|*
*बहुत ज्यादा मसाले*
गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए| वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं(बढ़ाते है ) और चयापचय की दर अर्थात मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देते हैं|
*मांसाहार*
मांस(Meat) ,मछली व समुद्री भोजन का सेवन गर्मी में भूलकर भी न करें इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन संबधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं|
*ऑइली जंक फूड*
इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए| यह सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी|
*चाय और कॉफी (tea and coffee)*
इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए| कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण यानि डिहाइड्रेशन पैदा करते हैं|
*फ्रिज का ठंडा पानी*
बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें| एकदम गर्मी में ठंडा पानी पीने से कुछ देर के लिए तो अच्छा लग सकता है, लेकिन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती| इससे त्वचा व हृदय व शरीर के सभी उपांगों की रक्त कोशिकाएं पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है|
*विशेष :- गर्मी में हमारे शरीर और स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये जल जीरा,बेल शर्बत,पुदीना शर्बत,कोकम शर्बत,छाछ,सत्तू शर्बत,गन्ने का जूस,मटके का पानी व अन्य स्वदेशी घरेलू शर्बत व जूस का सेवन करें*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation