*BMC में 30 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स सत्ता से बाहर — कंगना की वो चेतावनी फिर याद आई! “आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा…”*
*महाराष्ट्र की सियासत के 'धुरंधर' बने देवेंद्र फडणवीस... मुंबई का किला भेद BJP को दिलाई 'महाविजय'*
*_मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं, लौट कर वापस आऊंगा..._* 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने नारे ‘मैं वापस आऊंगा' का मजाक बनाने पर देवेंद्र फडणवीस ने यह शेर विधानसभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष सुनाया था.
*महाराष्ट्र की राजनीति में 16 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. 29 नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है. चुनाव परिणामों ने बीजेपी को एक छत्र शक्ति के रूप में स्थापित किया है और इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बनकर उभरे हैं.*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation