*डॉलर की 'अकड़' तोड़ेगा भारत! BRICS देशों के साथ ट्रंप की हेकड़ी निकालने की तैयारी, बनाया करेंसी से जुड़ा ऐसा प्लान*
* भारत ने अमेरिकी डॉलर की 'अकड़' तोड़ने और दुनिया की पेमेंट व्यवस्था को बेहतर बनाने का बड़ा प्लान बनाया है।
* भारत ने डॉलर के दबदबे को चुनौती देने वाला ऐसा कदम सुझाया है, जो वैश्विक व्यापार और पर्यटन भुगतान की दिशा बदल सकता है।
* भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रस्ताव रखा है कि ब्रिक्श देशों की डिजिटल करेंसी को आपस में जोड़ा जाए, ताकि सीमा पार लेनदेन तेज, सस्ता और सीधे हो सके।
* यह प्रस्ताव 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के एजेंडे में लाने की सिफारिश की गई है।
* अगर योजना पर मुहर लगी, तो पहली बार ब्रिक्स डिजिटल करेंसी नेटवर्क पर काम शुरू होगा, जिससे डॉलर पर निर्भरता घटाने की दिशा में ठोस पहल मानी जा रही है।
* भारत इस साल होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
* अगर यह सिफारिश स्वीकार होती है, तो ब्रिक्स सदस्यों की डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने का प्रस्ताव पहली बार आधिकारिक तौर पर रखा जाएगा।
* BRICS में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, जबकि हाल के वर्षों में यूएई, ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए देश भी जुड़े हैं।
* यह पहल ऐसे समय आ रही है जब भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं और डॉलर को बायपास करने की कोशिशों पर अमेरिका कड़ी नजर रखे हुए है।
*अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ब्रिक्स को 'एंटी-अमेरिकन' बता चुके हैं और इसके सदस्यों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दे चुके हैं।*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation