AI की दुनिया में भारत का 'सुपरपावर' अवतार: ग्लोबल रैंकिंग में नंबर-3 पर पहुंचा देश, दिग्गज कंपनियों ने खोला पिटारा; अरबों डॉलर करेंगी निवेश*

*AI की दुनिया में भारत का 'सुपरपावर' अवतार: ग्लोबल रैंकिंग में नंबर-3 पर पहुंचा देश, दिग्गज कंपनियों ने खोला पिटारा; अरबों डॉलर करेंगी निवेश*


*नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है. 65 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स के साथ भारत AI में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.*


*ग्लोबल AI पावरहाउस बनेगा भारत, दिग्गज कंपनियों ने खोला पिटारा; अरबों डॉलर करेंगी निवेश*

* भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज, Jio 110 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगी

* भारत का अडानी ग्रुप 2030 तक AI डेटा सेंटर्स के लिए 100 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगा

* माइक्रोसॉफ्ट 2030 तक 'ग्लोबल साउथ' में 50 बिलियन डॉलर का इन्वेस्ट करेगा

* गूगल ने पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की

* भारत की डेटा सेंटर फर्म YOTTA ने AI हब के लिए 2 बिलियन डॉलर देने का वादा किया

* भारत की IT सर्विसेज एक्सपोर्टर TCS ने डेटा सेंटर कस्टमर के तौर पर OpenAI को साइन किया

* भारत की L&T, NVIDIA भारत की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री बनाएंगी


*दुनिया में कहां आता है भारत का AI*

* स्टैनफोर्ड कि रिसर्च के मुताबिक भारतीय AI तीसरे नंबर पर आ गया है

* विश्व का सबसे बड़ा AI समिट भारत में किया जा रहा है

* डिजिटल पब्लिक इंफ्रा जनसंख्या के आधार पर AI का solution ढूंढा जा रहा है

* इंडस्ट्री और एकेडेमिया के साथ डायलॉग चल रहा है, जिससे AI का सदुपयोग हो सके

* अगले 2-3 सालों में 400 बिलियन डॉलर निवेश AI में आ सकता है


*AI पांचवीं इंडस्ट्रियल क्रांति है*

* केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इस समिट से एक नई एनर्जी आई है.

* वैष्णव ने बताया कि AI पांचवीं इंडस्ट्रियल क्रांति है.

* यह दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट है.

* इस समिट के बाद, अगले दो सालों में 400 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की उम्मीद है.

* देश में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, एक अच्छा फ्रेमवर्क बन गया है, जिससे देश में AI का तेज़ी से फैलाव हो सकता है


*पहला ग्लोबल Summit दिल्ली में हो रहा है*

* इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साथ आयोजित हो रहा है.

* यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है.

* इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं.

* करीब 60 मंत्री और 500 से अधिक एआई लीडर्स भाग ले रहे हैं.

* सोमवार से समिट की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है.

* टेक विशेषज्ञ, शोधकर्ता और उद्योग जगत के लोग एक मंच पर जुटे हैं.

* नीति निर्माता भी एआई के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं.

* फोकस समावेशी विकास और सतत प्रगति में एआई की भूमिका पर है.


*क्या है इसमें खास?*

* यह समिट इसलिए अहम है क्योंकि अब एआई सिर्फ ऐप्स तक सीमित नहीं रहा.

* स्वास्थ्य, खेती, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी इसका असर दिख रहा है.

* क्रिएटिव सेक्टर और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा भी बड़ा सवाल है.

* सम्मेलन में एआई के आर्थिक असर पर गहन चर्चा होगी.

* साथ ही नियम और नवाचार के बीच संतुलन कैसे बने, इस पर भी विचार किया जाएगा.


*नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की ग्रांड शुरुआत हो चुकी है और 21 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन टेक्नोलॉजी की दुनिया का बड़ा मंच बन गया है.*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation