*खाली पेट किशमिश पानी पीने से होते हैं ये फायदे, एक हफ्ते में दिखेगा फर्क*
किशमिश एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स है जो कई सारी गुणों से भरपूर है. यह एक ऐसा सुपरफूड है जो आपको कई बीमारी से निजात दिला सकता है. शरीर में खून संबंधी बीमारी और दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए किशमिश सबसे खास है!
आयरन की कमी दूर करे- जो लोग एनीमिया जैसी समस्या से पीड़ित हैं, जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की समस्या है. उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट किशमिश भिगोकर खाने से काफी फायदा मिलता है. आयरन की कमी पूरी हो जाती है!
दांतों और हड्डियों को बनाए मजबूत- किशमिश में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन और प्रोटीन पोटैशियम ये सभी पोषक तत्व दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसके सेवन से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है!
जिन लोगों की आंखें कमजोर है रोशनी कम होने लगी है, उन्हें किशमिश का सेवन शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं!
हृदय रोग को दूर करने के लिए भी आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं. किशमिश खराब कोलेस्ट्रॉल यानी कि एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम कर सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है!
किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है. इसके जरिए ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है.किशमिश आप जैसे मर्जी वैसे खा सकते हैं.लेकिन इसका भरपूर फायदा पाने के लिए आप इस को भिगोकर खाएं. रात भर किशमिश को भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पीएं. इससे भरपूर फायदा मिलेगा!
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation