दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट, पेड़ के नीचे वेटिंग एरिया, स्कैनिंग मशीन तक नहीं, धूप में खड़े रहते हैं यात्री

*दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट, पेड़ के नीचे वेटिंग एरिया, स्कैनिंग मशीन तक नहीं, धूप में खड़े रहते हैं यात्री!


एक समय था, जब लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह तक यात्रा करना भी एक लग्ज़री होती थी. खासतौर पर अगर कोई हवाई जहाज से कहीं जाता था, तो ये शान की बात होती थी. हालांकि वक्त बदलने के साथ ही हुआ कुछ यूं कि लोगों के लिए ये सब कुछ सामान्य सा होता चला गया. हालांकि आज भी एक ऐसा एयरपोर्ट है, जो लग्ज़री यात्रा तो ऑफर करता है लेकिन एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ भी नहीं है.


एयरपोर्ट का नाम लेते ही ऐसी लग्ज़री वाली फीलिंग आती है. यहां चेक इन करने के बाद से ऐसी हाई क्लास सुविधाएं मिलती हैं कि इंसान का इंतज़ार भी एक हैप्पी ट्रिप में बदल जाता है. हालांकि दुनिया में एक ऐसा भी एयरपोर्ट है, जो आम हवाई अड्डों से बिल्कुल अलग है. यहां लग्ज़री जैसा कुछ भी नहीं है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.


*?ये एयरपोर्ट थोड़ा अलग है …*

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया के अगुआचिका ( Aguachica) नाम की जगह पर हैकारिटैमा एयरपोर्ट (Hacaritama Airport) है, जो दुनिया भर में अपने कम जगह में बने होने की वजह से मशहूर है. इस एयरपोर्ट पर सिर्फ दो वेटिंग एरिया हैं – एक जब आप यहां पहुंचते हैं और दूसरा जहां आपका सामान चेक होता है. यहां पर सामान चेक करने के लिए कोई स्कैनर नहीं है, बल्कि इसे मैनुअली चेक किया जाता है. दरअसल यहां स्कैनर मशीन की जगह ही नहीं है. जब लोग एयरपोर्ट पर आते हैं, तो उन्हें धूप में ही लाइन लगाकर इंतज़ार करना पड़ता है.


*?आम के पेड़ के नीचे वेटिंग एरिया*

यहां पर इंतज़ार करने के लिए कोई आलीशान वेटिंग रूम नहीं है, बल्कि लोग आम के पेड़ के नीचे बनी बेंच पर इंतज़ार करते हैं. पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक वेटिंग रूम है. चूंकि यहां सिर्फ 48 पैसेंजर ही होते हैं, इसलिए ये साफ-सुथरा होते हैं. प्लेन भले ही यहां पर छोटी ही हो, लेकिन सीटें काफी आरामदेह होती हैं. आपको अपना सामान डेस्टिनेशन पर लेने के लिए एक टिकट दिया जाता है, जिसे दिखाना होता है.

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation