*मुंह मे बार-बार पानी आने की समस्या(लार)*
आपके भी मुँह में पानी अधिक आता है? यदि हाँ तो इसमें कोई डरने की बात नहीं होती है, क्योंकि यह परेशानी बहुत से लोगो के साथ होती है, इसके अलावा आपके मुँह में जब भी आप खाना खाते है तो लार ग्रंथियां उस खाने को अच्छे से चबाने में आपकी मदद करती है, और जब भी आप खट्टी चीजो के या अधिक स्पाइसी खाने के बारे में सोचते हैं तो भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसके अलावा आपको यह समस्या जागते हुए कम और सोते हुए ज्यादा परेशान करती है, और इसके बहुत से कारण हो सकते है, जैसे की जो लोग कंधे के बल सोते है, उन्हें यह परेशानी होती है, क्योंकि पीठ के बल सोने से लार आपने गले में चली जाती है,
*क्या लार आने के कारण*
आप मीठी और गर्म चीजे खाने के शौक़ीन है तब आपके मुंह में अधिक लार बन सकती है। अधिक मीठा, चटपटा, गर्म खाने से लार ग्रंथि डैमेज हो जाती है। इस कारण ग्रंथि से अधिक पानी का स्राव होता है।
कई बार एलर्जी होने के कारण भी लार का स्राव होता है। साइंटिस्ट के अनुसार एसिडिटी के कारण भी मुंह में अधिक लार बन जाती है।
लार ग्रंथियों में सूजन हो तब भी मुंह में अधिक लार का निर्माण होने लगता है। बच्चो के दांत आने पर भी लार आने की समस्या होती है, ऐसे समय पर सामान्य से अधिक लार आती है।
यदि आपके साथ भी ऐसा हो तब इसे नजरअंदाज न करे। यह कई गंभीर बीमारियों का सूचक है।
*बार बार मुँह में पानी आने के ये हैं कारण और उपाय क्या कैसे?*
*तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करें*
तुलसी के दो तीन पत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें, उसके बाद अच्छे से मसल ले उसके बाद एक गिलास पानी से निगल जाये तुलसी को चबाने से दांत खराब होने का डर रहता है दिन में दो से तीन बार इस उपाय को करें आपको इस परेशानी से राहत पाने में मदद मिलेगी।
*फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करें*
दिन में दो से तीन बार फिटकरी को पानी में अच्छे से उबाल कर उस पानी के गुनगुना रहने पर दिन में दो से तीन बार उस पानी से कुल्ला करें, आपको इस समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी।
*सुहागा*
पानी मे मीलाकर कुल्ला करे
*आवला*
आंवला पाउडर सेवन करे भोजन के बाद आधा चम्मच
*खाने का ध्यान रखें*
यदि आप अधिक मसाले वाले या गरम भोजन करते है, तो कई बार उसे पचाने में आपको समय लग सकता है, जिसके कारण आपके मुँह में लार बनने लगती है, इससे बचने के लिए आपको हलके आहार का सेवन करना चाहिए, और ऐसा आहार लेना चाहिए जिसे आसानी से पचाया जा सकें।
*मुँह की साफ़ सफाई का ध्यान रखें*
इस समस्या से आपको परेशान न होना पड़े, या हो तो इससे निजात पाने के लिए आपको अपने मुँह की साफ़ सफाई का ध्यान अधिक रखना पड़ता है, जिसके कारण आपको इस परेशानी का सामना अधिक न करना पड़े।
*एनिमा क्रिया अपनाएं*
मुंह से अधिक लार आने पर देर से पचने वाले भोजन को नहीं खाना चाहिए बल्कि जो भोजन जल्दी पचने वाला हो उसे ही खाना चाहिए।मुंह से लार आने पर गर्भवती स्त्री को अपने पेट को साफ करना चाहिए और पेट को साफ करने के लिए एनिमा क्रिया करनी चाहिए। इस प्रकार से प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करने पर को अधिक लार आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
*फिटकरी पानी से कुल्ला*
इस रोग से जल्दी छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को पानी में मिलाकर कुल्ला (गरारा) करें जिसके फलस्वरूप उसके मुंह से लार आना बंद हो जाता है।भोजन के बाद आधा चम्मच सौंफ और एक लौंग का सेवन करें। इससे पाचन क्रिया सुधरेगी। शुगर फ्री च्यूंइगम भी एक अच्छा विकल्प है।
*सुहागा औऱ शहद*
500 मिलीलीटर पानी में 125 ग्राम सुहागा मिलाकर गरारे करने और बीच-बीच में कुल्ला करने से लार का मुंह में अधिक आना (लार श्राव) बंद हो जाता है। सुहागा को शहद में मिलाकर रखें। इसे जीभ और मुंह के अन्दर के छाले पर दिन में 3 से 4 बार लगायें। इससे जीभ या मुंह में हुए छाले के कारण लार का गिरना और कब्ज (पेट मे गैस) खत्म होता है।
*डॉक्टर से राय लें*
यदि आपको किसी प्रकार के इन्फेक्शन या बीमारी के कारण यदि ये समस्या है तो आपको इसे अनदेखा न करते हुए डॉक्टर से राय लेनी चाहिए, ताकि आपको इस समस्या से राहत मिलने में मदद मिल सकें।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation