*'ट्रंप ने अपने ऊपर खुद हमला करवाया?', कैरोलिन लेविट के बयान पर लोगों ने किए सवाल*
* व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से पहले कैरोलिन लेविट का “शॉट्स विल बी फायर” वाला बयान अब चर्चा में है.
* उन्होंने इसे ट्रंप के भाषण के लिए रूपक में कहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद असली गोलीबारी हो गई.
* इसके बाद सवाल उठने लगे और बयान को लेकर तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं.
*राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर हॉल के बाहर शूटिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का एक बयान काफी चर्चा में है.*
* उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले कहा था कि "आज रात कुछ शॉट्स फायर होंगे", और इसके कुछ ही देर बाद वहां सच में गोलीबारी हो गई. इस टाइमिंग की वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उनके बयान को लेकर एक एक्स यूजर ने यहां तक सवाल कर दिया, "क्या यह हमला प्लानिंग के तहत कराया गया?"
*दरअसल, लेविट फॉक्स न्यूज से बात कर रही थीं.*
* उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का आज रात का भाषण क्लासिक होगा.
* उनका भाषण काफी दमदार होगा. उन्होंने "शॉट्स फायर्ड" शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब आमतौर पर तीखे राजनीतिक हमले या मजाकिया तंज होता है.
*लेकिन बाद में जब असल में गोली चली, तो उनके बयान को अलग नजरिए से देखा जाने लगा.*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation