काजू के ये फायदे, आपको कर देंगे हैरान

*काजू के ये फायदे, आपको कर देंगे हैरान*


काजू का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब किया जाता है।

काजू से बनी बर्फी काजू कतली को ज्यादातर लोग बहुत पसंद करते हैं।

स्वाद के साथ ही यह सूखा मेवा सेहत को स्वस्थ रखने में भी खूब उपयोगी है।


*आम धारणा है कि काजू में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है*

इसलिए हार्ट पेशेंट्स के लिए इसे हेल्दी नहीं माना जाता।

लेकिन सच तो यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता।

काजू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम व एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हार्ट प्रॉब्लम, एनीमिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 


*काजू खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचता है*


*शरीर में एनर्जी बनाएं रखता है*

काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।


*प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है यह*

काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाते हैं।


*कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल*


काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है।

काजू आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे खा सकते हैं।


*त्वचा बनती है चमकदार*

काजू खाने से त्वचा का ग्लो करने लगती है और रंगत भी निखर जाती है. सौंदर्य बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है।


*याद्दाशत होती है तेज*

काजू विटामिन-बी का खजाना है।

भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।


*हड्डियों को मजबूत बनाता है*

काजू में प्रोटीन अधिक होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।


*पाचन शक्ति को बनता है मजबूत*

काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी संतुलित रखता है।


*काजू के पोषक तत्व*

काजू हेल्दी फैट से भरपूर होता है. वहीं काजू को प्रोटीन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. इसके अलावा काजू में मैग्नीशियम, मैग्नीज, फॉसफोरस, जिंक, विटामिन 'बी6' और विटामिन 'के' भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 


*स्ट्रोक रहेगा दूर* 

मैग्नीशियम से भरपूर काजू स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. ये हैमरेज स्ट्रोक होने की संभावना को दूर करता है. ऐसे में काजू का सेवन करके आप स्ट्रोक को भी मात दे सकते हैं। 


*डायबिटीज में मददगार*

 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काजू का सेवन बेस्ट होता है. काजू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज बढ़ने का रिस्क नहीं होता है. खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काजू का सेवन हेल्थ सीक्रेट साबित हो सकता है।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation