*अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आता है तो हो सकता है कि आपको वर्टिगो नामक बीमारी हो।*
सिर दर्द, चक्कर, नॉजिया- ये वर्टिगो के लक्षण हैं। वर्टिगो टिन का शब्द है, जिसका अर्थ है चक्कर आना। दरअसल इसमें यह एहसास होता है कि सब कुछ घूम रहा है। इसमें कभी-कभी चक्कर के साथ उल्टी जैसा भी महसूस होता है। अगर आपको लगातार कई महीनों से चक्कर आ रहे हैं तो उसे नजरअंदाज न करें।
अगर आपको भी ज्यादा चक्कर आते हैं तो ज्यादा चाय-कॉफी और तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए।
अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम से चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है।
कई घरेलू चीजे हैं जिससे इसमें आराम मिलता है, आइये जानते हैं उन घरेलू चीजों के बारे में...
नारियल पानी
*रोज सुबह-शाम नारियल पानी पीने से चक्कर (वर्टिगो) नहीं आते।*
खरबूजे के बीज
*खरबूजे के बीजों को गाय के घी में भूनकर सुबह शाम खाने से चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है।*
धनिया और आंवले का रस
*आधा कप धनिया के रस में 2 चम्मच आंवले का रस मिलाकर पीने से चक्कर आने की समस्या ठीक हो जाती है।*
नींबू का रस
*एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से चक्कर नहीं आते।*
अदरक
*चक्कर आने पर अदरक की चाय या अदरक चूसने से फायदा होता है। उल्टी में भी राहत मिलती है।*
इलायची
*छोटी इलायची के दानों को चबाने से चक्कर आने और उल्टी जैसी प्रॉब्लम दूर हो जाती है।*
ठंडा पानी
*चक्कर आने और सिर घूमने पर 2-3 गिलास ठंडा पानी पीने से काफी फायदा होता है।*
चक्कर आने पर तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आना बंद हो जाते हैं।
*चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम और आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने बंद हो जाते हैं।*
सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से फायदा मिलता है।
*10 ग्राम आंवला, 3 ग्राम काली मिर्च और 10 ग्राम बताशे को पीस लें। 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें चक्कर आने बंद हो जाएंगे।*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation