*प्राइड ऑफ सीतापुर श्रीमती सुमन मनीष मिश्रा ने बढ़ाया सीतापुर का मान* *राजधानी लखनऊ की घरती से हुई सम्मानित, मिला अनागत कविता चंद्रिका सम्मान*
लखनऊ। अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, त्रिवेणी नगर, लखनऊ के कार्यालय सभागार में आयोजित काव्य एवं सम्मान समारोह सुल्तानपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व वरिष्ठ साहित्यकार राम दुलारे सिंह "सुजान" की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ माँ सुरसती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलजन, गिरिराज शर्मा "ठेठ मलिहाबादी" की सुमधुर वन्दना व पंकज सिंह "दिनकर" के कुशल संचालन से हुआ। सीतापुर के वरिष्ठ साहित्यकार जी एल गाँधी समारोह के मुख्य अतिथि, कैप्टन सरोज सिंह व मयंक कुमार कन्नौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनागत कविता आन्दोलन के प्रणेता डॉ अजय प्रसून के संयोजन में आयोजित उक्त सम्मान समारोह में सीतापुर की कवयित्री श्रीमती सुमन मनीष मिश्रा को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र प्रदान कर "अनागत कविता चंद्रिका सम्मान" से सम्मानित किया गया। पण्डित बेअदब लखनवी सहित सुमन मनीष मिश्रा, स्वतंत्र कुमार शुक्ल, पंकज सिंह दिनकर, श्रीमती उमा लखनवी, मीरा शुक्ला, डॉ राम राज भारती, डॉ प्रवीण कुमार पाण्डेय आवारा, उपेन्द्र सिंह सुमन, डॉ अजय प्रसून, जी एल गाँधी, कैप्टन सरोज सिंह, मयंक कुमार कन्नौजिया, राम दुलारे सिंह सुजान, गिरिराज शर्मा ठेठ मलिहाबादी, इन्दु प्रकाश द्विवेदी, मृगांक श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र गुप्त "शयाम", डॉ मनमोहन बाराकोटी, शशि नारायण त्रिवेदी, डॉ अरविंद रस्तोगी, श्रीमती स्वाती पाण्डेय आदि साहित्यकारों ने अपनी सुन्दर कविताओं से समारोह को ऊंचाई प्रदान की। अन्त में डॉ अजय प्रसून ने धन्यवाद ज्ञापित कर उपस्थित समस्त साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट - डॉ अनिल कुमार सिंह जैसवार "पण्डित बेअदब लखनवी"
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation