ठंड में दही के साथ खाएं थोड़ी सी किशमिश, मिलेंगे बेमिसाल फायदे!*

*ठंड में दही के साथ खाएं थोड़ी सी किशमिश, मिलेंगे बेमिसाल फायदे!* 

 

किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है। वहीं दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन बी 12 जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से भरपूर पोषण मिलता है। तो आइए जानते हैं दही और किशमिश को साथ में खाने के फायदे ! 


*इम्‍युनिटी* 

 दोनों को मिक्स कर खाने से इम्‍युनिटी मजबूत होती है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट रहता है। जिससे संक्रमण की चपेट में आने से बच जाते हैं।

 

*पाचन क्रिया को करें दुरस्त*

 ठंड में आपकी पाचन क्रिया कमजोर नहीं होती है दरअसल, पानी नहीं पीने से प्रभावित होती है। जिससे भोजन पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। और पेट खराब हो जाता है। इसलिए ठंड के मौसम में प्यास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहना चाहिए।

 

*त्‍वचा को निखारे* 

 अगर आप चेहरे को निखारने के लिए चेहरे पर कुछ न कुछ लगाती है लेकिन निखार नहीं आता है तो दही और किशमिश खाएं। इसका सेवन करने से चेहरे का ग्लो बढ़ेगा स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनेगी।

 

*एनर्जी बढ़ाए*

इसका सेवन करने से एनर्जी लेवल बढ़ेग। दरअसल, दही आपके इम्यूनिटी बढ़ाता है। वहीं दाख ठंड के मौसम का ही है। जब आपक मौसमी चीजें खाते हैं तो आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और जब इम्युनिटी स्ट्रांग होती है तो किसी संक्रमण की चपेट में जल्‍दी नहीं आते और जल्‍दी ठीक हो जाते हैं।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation