*बादाम रोगन के फायदे*बोर्नविटा , कॉम्प्लान आदि पर हज़ारों रुपये खर्च करने की बजाये बादाम रोगन ख़रीदें
सोने से पूर्व आँखों के चारों ओर बादाम रोगन की हल्की-हल्की मालिश करने से चेहरे पर निखार आता है और झुर्रियां नहीं पड़ती।
सिर की खुश्की मिटाने के लिए सिर पर बादाम रोगन की मालिश करें।
बाल न झड़ें, इसके लिए भी सिर पर बादाम रोगन की मालिश करते हैं।
रात में गाय के गर्म दूध में एक चम्मच बादाम रोगन डाल कर पीने से दिमाग तेज़ होता है।
बादाम रोगन गरम दूध में डाल कर पीने से कब्ज दूर होती है।
नाक में दो - दो बूंद बादाम रोगन रात में सोते वक्त डालने से आँखों की ज्योति तेज़ होती है। ये नस्य दिमाग भी तेज़ करता है।
बादाम रोगन के नस्य से सिर दर्द दूर होता है।
यदि सुनने की शक्ति कम होने का भय हो तो बादाम रोगन की एक-एक बूंद प्रतिदिन डालें।
आंवले के रस के साथ बादाम तेल की मालिश बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, पतला होना और डैंड्रफ रोक सकती है।
दो-तीन बूंद बादाम रोगन व एक चम्मच शहद की मालिश रोमकूप खोल चेहरे पर चमक लाती है।
इसका सेवन तनाव कम करता है।
ये हार्ट के लिए लाभदायक है।
सर्दियों में शरीर का तापमान बनाए रखता है।
छोटे बच्चों के लिए लाभदायक है।
वजन घटाने में मदद करता है।
गर्दन में दर्द होने पर इससे मालिश करने पर ठीक हो जाता है।
इसकी सिर में मालिश करने से नींद अच्छी आती है।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation