छोटी इलाइची के फायदे!*

.    *छोटी इलाइची के फायदे!*


बड़ी इलायची जहां भारतीय व्यंजनों का एक प्रमुख मसाला है वहीं आमतौर पर छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मीठे व्यंजनों में इसका फ्लेवर तो लाजवाब लगता ही है, इलायची वाली चाय भी खूब पसंद की जाती है। 


 *छोटी इलाइची के ये बड़े फायदे*


*छोटी इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है। इसे खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। पेट खराब होने या फिर कब्ज होने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। छोटी इलायची खाने से एक ओर जहां पाचन क्रिया दुरुस्त होती है वहीं इलायची में मौजूद तत्व मुंह की बदबू दूर करने का काम करते हैं। अगर आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध बहुत तेज है तो आप हर समय एक इलायची अपने मुंह में रख सकते हैं।*


इलायची के इस्तेमाल से सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है ही साथ ही नपुंसकता में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।


*हमारे समाज में खाना खाने के बाद इलायची खाने का चलन कोई नया नहीं है। खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके रासायनिक गुण की वजह अंदरुनी जलन में भी राहत मिलती है।* 


अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं।


*अगर आपको गले में खराश की समस्या है तो भी इलायची का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।*


 इसके सेवन से गले की दर्द में भी राहत मिलती है। 


*इलायची के रासायनिक गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल और दूसरे विषैले तत्वों को दूर करने का भी काम करता है। इससे रक्त भी साफ होता है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation