महिला बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद बहन की जान लेने के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया एक साथ तीन लोगों की हुई हत्या से इलाके में फैली सनसनी

गोमतीनगर: दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी से थर्राई राजधानी 


महिला बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद बहन की जान लेने के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया 

एक साथ तीन लोगों की हुई हत्या से इलाके में फैली सनसनी 


मिठाई वाला चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर और हुसड़िया चौराहे पर हुई घटना का मामला 


ए अहमद सौदागर 


लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसी वारदात हुई। गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी पर मिठाई वाला चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने बैंककर्मी महिला दिव्या मिश्रा की उसके पति मानव ने वाजपेई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद हुसड़िया चौराहे पर बहन तूलिका की गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,


गोमतीनगर थाना क्षेत्र के मिठाई वाला चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में आलमबाग निवासी दिव्या मिश्रा असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह दिव्या मिश्रा बैंक में काम रहीं थीं कि दोपहर करीब सवा बारह बजे उसका पति मानव वाजपेई बैंक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी दिव्या को बाहर बुलाया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दिव्या बैंक की दहलीज के बाहर निकली कि मानव वाजपेई ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक पत्नी की जान लेने के बाद मानव वाजपेई गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास पहुंचा और बहन तूलिका के सीने में गोलियों की बरसात कर मौत की नींद सुलाने के बाद खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि दिव्या मिश्रा और उसके पति मानव वाजपेई के बीच किसी बात को लेकर पिछले कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका दिव्या मिश्रा ने एक साल पहले अदालत में मानव वाजपेई से तलाक लेने की अपील दायर की थी।

पुलिस मामले की छानबीन सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


,,, आखिर किस बात पर था दंपति में मनमुटाव,,,


,,,बहन की क्या थी खता, जिसे भी गोलियों से भून डाला,,


गोमतीनगर क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करने वाली आलमबाग निवासी दिव्या मिश्रा और उसके उसके पति मानव वाजपेई के बीच किस बात को लेकर दरार पड़ी जो इतनी घातक साबित हो गई।

दंपति के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी तो इस मामले में बहन तूलिका की क्या खता थी कि मानव वाजपेई ने पत्नी की जान लेने के बाद उसे भी मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस इस अहम सवाल का जवाब तलाश रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक घटनास्थल के आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला कि मानव वाजपेई आटो रिक्शा से बैंक के पास आया था। मानव वाजपेई ने पत्नी दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर मिलने के बहाने बुलाया और चंद मिनटों में ही उसके ऊपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला के बाद बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक बहन तूलिका की जान लेने के बाद खुदकुशी करने वाले मानव वाजपेई द्वारा व्हाट्सएप स्टेट्स लगाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation