www.vstnews.in पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार
*www.vstnews.in पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
✳️भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे: बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है
✳️S-400 से डरकर बॉर्डर के पास नहीं आए पाकिस्तानी जेट: पूर्व वायुसेना अधिकारी का दावा- स्लीपर सेल से डिफेंस सिस्टम की लोकेशन की जासूसी कराई
✳️कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा: ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे
✳️पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली का एक कपल गिरफ्तार, SIM कार्ड और संवेदनशील जानकारी भेजी
✳️पीएम की अपील पर 97% मंत्री इंस्टाग्राम पर एक्टिव: शाह के 8 लाख फॉलोअर्स बढ़े; मंत्रियों ने 1 महीने में 1000 से ज्यादा पोस्ट किए
✳️नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता, 21 को स्वदेश लाया गया: विदेश मंत्रालय
✳️रक्षा मंत्रालय ने निर्यात नियम सरल किये, संवेदनशील, प्रतिबंधित देशों को छोड़कर सभी ओपन जनरल लाइसेंस के दायरे में
✳️भारत-अमेरिका ने 100 से अधिक टैंक रोधी जैवलिन मिसाइल प्रणालियों के लिए 4.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया
✳️100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत, कोयले पर निर्भरता होगी कम
✳️नेपाल में मौत का आंकड़ा 550 के पार, चीन की चेतावनी- झील के ढहने का ख़तरा
✳️मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े: दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर
✳️जमाखोरी के कारण बढ़े थे चीनी के दाम, मिलों की जांच में खुलासा: सरकार
✳️राजनीतिक दलों को मिलने वाले नकद चंदे पर सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को करेगा सुनवाई
✳️कोलकाता में गरजीं ममता बनर्जी- बंगाल में फिर बनेगी तृणमूल की सरकार, भाजपा ने चोरी से किया सत्ता पर कब्जा
✳️मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने चार नगा नागरिकों की हत्या की, यूएनसी ने कहा- अस्तित्व और शांति के लिए चुनौती
✳️सोनिया गांधी की किताब न छापने के दावे के बीच पेंगुइन ने कहा- हम भारत में ‘बिलॉन्गिंग’ के प्रकाशक नहीं
✳️नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
✳️निर्मला सीतारमण का कनाडाई निवेशकों को बड़ा न्योता, भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश की अपील
✳️जापान में बसना हुआ बेहद महंगा: 1 अक्टूबर से PR फीस में 1900% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
✳️नीरज चोपड़ा खेलेंगे डायमंड लीग का फाइनल, पांच सितंबर को ब्रसेल्स में होगा मैच