*साइटिका के लिए घरेलू नुस्खे*
250 ग्रा. पारिजात के पत्ते लेकर उसे साफ करके 1 लीटर पानी में उबालें, 700 मि.ली. शेष रहने तक पाक करें उसके उपरान्त 1-2 रत्ती केसर मिलाकर प्रतिदिन उसका सेवन करें। इसके निरन्तर प्रयोग से सियाटिका रोग का अन्त हो जाता है।
100 ग्रा. सहिजन की पत्तियाँ, अशोक की छाल 100 ग्रा. व अजवाइन 25 ग्रा. सामग्री को लेकर 2 ली. पानी में उबालें और जब 1 ली. पानी बच जाये तो छानकर रख लें, इस काढ़े को 300 मि.ली. की मात्रा में सुबह-शाम लें इसके निरन्तर प्रयोग से 90 दिन में सियाटिका दूर हो जाता है।
मेथी के बीज एक मुट्ठी पीसकर लेप बना लें फिर इस लेप को दूध में मिलाकर उबालें। इस लेप को पैर पर लगाएँ और कुछ समय के लिए छ़ोड़ दें, 1 घण्टे बाद इस लेप को हटा लें। यह एक प्रभावशाली योग है!
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation