करी पत्ता के लाभ* *(मीठी नीम)*

*करी पत्ता के लाभ* *(मीठी नीम)*


*करी पत्ता को कढ़ी पत्ता या मीठी नीम भी कहा जाता है.*

*इसे मीठी नीम इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनके पत्ते नीम की तुलना में थोड़े कम कड़वे, कषैले होते हैं.* 

*करी पत्ता के पेड़ पूरे भारत वर्ष में पाए जाते हैं.*

*करी पत्ता का सर्वाधिक उपयोग विभिन्न भोज्य पदार्थों में अपनी ख़ास महक पैदा करने के लिए किया जाता है.*

*आयुर्वेद की दृष्टि से करी पत्ता के बहुत से फायदे हैं और इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जा सकता है.*


*कड़ी पत्ता से मिलेंगे लंबे और चमकदार बाल*

*आपने फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनेत्रियों के सुंदर लंबे और चमकदार बालों को देखा होगा।* 

*जिसके बाद आपके मन में भी ऐसे बालों को पाने की इच्छा होती होगी।* 

*लेकिन क्या आप जानते है की वह अपने बालों को ऐसा करवाने के लिए कितने ट्रीटमेंट और कैमिकल का इस्तेमाल करती है।* 

*लेकिन अगर हम आज कहें कि आपको ऐसे बाल अपने घर में कुछ साधारण उपायों को अपनाकर मिल सकते हैं तो शायद आपको यकिन नहीं होगा।*

*लेकिन यह सच हैं।* 

*सुंदर बाल पाने के लिए आपके घर में ही एक जादूई मिश्रण मौजूद होता है।* 

*जिसके बारे में जानकारी ना होने पर आप सिर्फ उसको एक तड़का लगाने वाली चीज ही समझते हैं।*  *जैसा की हमने बताया की बाहर से बालों पर ट्रीटमेंट करवाने के लिए आपको अपनी जेब तो ढ़ीली करनी पड़ती ही है।* 

*साथ ही इसके कई दुष्प्रभाव भी होते हैं।* 

*लेकिन हमारे आज बताए गए इस मिश्रण को इस्तेमाल करने का ना की साइड इफेक्ट है और ना ही इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।*


*करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B-1, विटामिन B-2, विटामिन C - (सी) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. करी पत्ते में* 

*एंटी-डायबिटिक,* 

*एंटी-ओक्सिडेंट,* *एंटी-माइक्रोबियल* *गुण पाए जाते है.*

*अतः जब आप करी पत्ता डले हुए फ़ूड आइटम को खाएं तो पत्तियाँ अलग करके फेंकने की बजाय खाया करें!.*


*करी पत्ता की तासीर ठंडी होती है, अतः इसका इलाज बवासीर रोग में किया जाता है.* 

*इसके पत्तों को पानी के साथ पीसकर, छानकर पीने से बवासीर, (पाईल्स) दस्त, डायरिया, पाचन-तन्त्र के रोग ठीक होते है!.*


*बालों के लिए करी पत्ता बहुत ही फायदेमंद है.* 

*बालों का झड़ना, बाल सफ़ेद होना, बाल कमजोर होना, डैंड्रफ जैसी सभी समस्याओं के लिए करी पत्ता उपयोग करें.*

*इसे प्रयोग करने के बहुत तरीके हैं.* 

*करी पत्ता के पत्ते खायें,* 

*करी पत्ता पीस कर बालों की जड़ों में लगायें,* 

*इसकी पत्तियाँ तेल में गर्मकर बना तेल बालों में लगायें, पत्तियों को पानी में उबालकर बालों में लगायें!.*


*करी पत्ता (करी लीव्स) का सेवन वजन घटाने में कारगर है.*

*इसमें पाए जाने वाले फाइबर व अन्य तत्व फैट और टोक्सिन को शरीर से बाहर निकालते हैं!.*


*चेहरे के स्किन की समस्या जैसे मुहांसे, रूखापन, दाग-धब्बे, फाइन लाइन दूर करने के लिए करी पत्ता का फेसपैक लगायें!.* 


*करी पत्ता का फेसपैक सूखी करी पत्ती पीसकर, गुलाबजल, मुल्तानी मिट्टी, नारियल तेल मिलाकर बनाया जाता है!.*


*शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रोल लेवल को करी पत्ता संतुलित रखता है!.*

*जिससे ह्रदय सम्बन्धी बीमरियों से बचाव होता है.* 

*करी पत्ता इन्सुलिन लेवल कण्ट्रोल करके ब्लड शुगर स्तर काबू करता है!.*


*एनीमिया रोग के इलाज के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण तत्व आयरन व फोलिक एसिड करी पत्ता में पाए जाते हैं.*

*अतः रक्ताल्पता के रोगी को करी पत्ता का भरपूर सेवन करना चाहिए!.* 

*इसके दो तीन पत्ते सुबह एक खजूर से साथ खाइए, फायदा होगा!.*


*करी पत्ता किडनी और लीवर पर बहुत अच्छा असर डालता है.* *शरीर के इन दो ख़ास अंगों को स्वस्थ रखना चाहते हों तो करी पत्ता नियमित सेवन करें!.* 

*करी पत्ता इन्हें विभिन्न इन्फेक्शन से बचाता है और इनकी कार्यक्षमता बनाये रखता है!.*


*अगर जी मिचला रहा होतो, एक चौथाई कप करी पत्ते का रस, आधे नीम्बू का रस और एक चुटकी चीनी मिलाकर पी जाएँ, मन ठीक हो जायेगा!.*


*करी पत्ते का रस कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करता है!*


*करी पत्ता (करी लीफ) नेत्र ज्योति बढ़ाता है, मोतियाबिंद होने की सम्भावना कम करता है!.*


*करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए अमृत समान हैं!*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation