आटे में ये खास चीज मिलाकर बनाएं रोटी , कब्ज से मिल जाएगी छुट्टी

*आटे में ये खास चीज मिलाकर बनाएं रोटी , कब्ज से मिल जाएगी छुट्टी*


*आज के समय में कई लोग गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं। गलत खानपान की आदत इसका सबसे बड़ा कारण है। आज लोगों को जंक फूड खाना ज्यादा पसंद होता है, जो टेस्टी तो होता है लेकिन इसके सेवन से हमे कई बीमारियां घेर लेती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों से लेकर कई चीजों का सहारा लेते हैं। आप चाहे तो आटा गूंथते वक्त उसमें एक खास चीज को मिलाकर इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।*


हफ्ते में किसी एक दिन आटे को गूंथते समय एक छोटा चम्मच ओट्स पाउडर मिला लें। ओट्स को जई का आटा भी कहा जाता है। ये एक खाद्य पदार्थ है जो कि बहुत सारे अनाजों के मिलने से बनता है। ये आपको बाजार में आराम से मिल जाएगा। आपको इसका परिणाम अगले दिन ही मिल जाएगा।


*इन लक्षणों से करें कब्ज की पहचान*


 भूख में कमी


मुंह का स्वाद बिगड़ना


चक्कर आना


पेट में दर्द या भारीपन


बुखार


पेट का फूला हुआ रहना



*क्यो होती है कब्ज की शिकायत*


कब्ज होने का कारण पानी कम पीना हो सकता है। दिनभर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।


बहुत सारे लोग टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने पर किसी काम में व्यस्त होने के चलते या फिर नींद में इसे टालने से भी कब्ज की शिकायत होती है।


जरूरत से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या शराब का सेवन!


भूख से कम खाना।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation