www.vstnews.in पर रविवार, 27 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

*www.vstnews.in पर रविवार, 27 सितंबर  2026 के मुख्य समाचार*

✳️रूस का UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन: सुरक्षा परिषद में 5 परमानेंट मेंबर, भारत 8 बार अस्थायी सदस्य रह चुका

✳️आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री: सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

✳️जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति: सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती

✳️SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर: विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला; अब तक 30 राज्य-UT में 13.37 करोड़ नाम कटे

✳️जरूरत की खबर- ज्यादा गरम चाय का शौक खतरनाक: 65°C से ज्यादा गर्म तो बढ़ता कैंसर का रिस्क, चाय, कॉफी, सूप हमेशा ठंडा करके ही पिएं

✳️बेकाबू हुआ ओपन एआई सिस्टम अमेरिकी सरकारी वेबसाइट में घुसा: डेटा निकालकर इंटरनेट पर डाला, हैकिंग की भी कोशिश; लैब को भनक तक नहीं लगी

✳️ट्रम्प बोले- ईरान मुश्किल में, तभी होर्मुज खोलना चाहते: हमने लोहे की दीवार जैसी नाकाबंदी की, 2 दिन पहले ईरान ने जंग खत्म करने का प्लान बताया था

✳️ब्रिटेन में भारतीय छात्रों में 20% कमी की आशंका: वजह- वीजा में सख्ती; ऐसा हुआ तो ब्रिटेन को सालाना ₹10 हजार करोड़ का घाटा

✳️चुनाव आयुक्त पर ममता का तंज-वे ज्ञानेश नहीं, गायब कुमार: वोटर्स के नाम काटे, उन्हें जाना होगा; राहुल का आरोप- चुनावों में फिक्सिंग की

✳️डिफेंस डील अगर छोटी, तो कैबिनेट छूट मिले: सरकार कर रही विचार, बड़े रक्षा सौदों की मंजूरी का समय घटाने की तैयारी

✳️आपने भरा ज्यादा प्रीमियम, फायदा एजेंट को मिला: नियम बदलेगा बीमा नियामक, कमीशन की सीमा तय होगी; ज्यादा रकम इन्वेस्ट होगी

✳️'नो-UPI-डे' की खबरों को राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने फेक बताया: कहा- ऐसा कोई ऐलान नहीं, 2-अक्टूबर को कुछ स्थानीय संगठन विरोध कर सकते हैं

✳️ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी

✳️गृहमंत्री आज गुजरात में LNG ट्रेन के दिखाएंगे हरी झंडी: टैंक फुल होने पर 2200 किमी चलेगी, LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकेगा इंजन

✳️मन की बात का 138वां एपिसोड आज: पीएम मोदी जेन-जी और एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में बात कर सकते

✳️'शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार, सुरक्षा न्यायपालिका करेगी': CJI सूर्यकांत बोले- कॉलेजियम की गोपनीयता जरूरी; कानून के छात्रों से पहली बार संवाद किया

✳️नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें: राज्य में 36 साल से शराब बैन है; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था- शराबबंदी से क्या मिला

✳️पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला: 13 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए

✳️नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना POCSO के तहत अपराध: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर आरोपी बच नहीं सकता

✳️कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर: रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

ये भी पढ़ें-

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation