संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी के व्यापारियों की पुलिस से संबंधित समस्याओं को उठाया
ज्वेलरी व्यापारियों के लिए गाइडलाइन जारी करेंगे, ईमानदार ज्वेलरी व्यापारी को नहीं होगी कोई परेशानी: संयुक्त पुलिस आयुक्त
टेंट कैटरिंग व्यापारियों के लिए दिशा निर्देश जारी करेंगे ,टेंट व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान: संयुक्त पुलिस आयुक्त
ऑनलाइन पेमेंट के मामले में यदि किसी व्यापारी का अकाउंट फ्रीज किया गया है तो साइबर सेल एवं थाने पर जानकारी दें, एक हफ्ते में हो जाएगा अनफ्रीज :संयुक्त पुलिस आयुक्त
किसी भी व्यापारी एवं जनता का मुकदमा लिखने में कोई आना कानी नहीं की जाएगी, थाना प्रभारियो को निर्देशित करेंगे: संयुक्त पुलिस आयुक्त
साइबर क्राइम के मामले में 1930 को तत्काल फोन करें तथा थाने पर बताएं एक बार रजिस्ट्रेशन हो गया तो समस्या हल होगी :संयुक्त पुलिस आयुक्त
त्योहारों के मद्देनजर राजधानी की बाजारों में बाजार में बढ़ेगी गश्त संयुक्त पुलिस आयुक्त
बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण, बाजारों में व्यापारियों एवं ग्राहकों के वाहन क्रेन द्वारा उठाए जाने की समस्या, नरहीं बाजार एवं अन्य बाजारों में अस्थाई बैरिकेडिंग के कारण आवागमन की समस्या, साइबर अपराध, टेंट कैटरिंग के वाहनों को रोके जाने का विषय, सर्राफा व्यापारियों की समस्या ,डिजिटल पेमेंट के संदर्भ में खाता फ्रीज किए जाने की समस्या, प्राथमिकी दर्ज किए जाने में आनाकानी किए जाने की समस्या ,मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण उचित तरीके से ना किए जाने का विषय, जाड़ों में बढ़ने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु बाजारो मे पुलिस गश्त बढ़ाने का विषय मुख्य रूप से उठाया गया
30 सितंबर, बुधवार
जॉइंट कमिश्नर कानून व्यवस्था बबलू कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में राजधानी के व्यापारियों की बैठक आहुत की गई
संयुक्त पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ,मोहित कपूर ,आशीष गुप्ता, संजीव जैन ,अमित अग्रवाल, राजन मिश्रा ,अखिल ग्रोवर सहित राजधानी की प्रमुख बाजारों के पदाधिकारी के शामिल हुए
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार को राजधानी के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें 12 बिन्दुवार ज्ञापन सोपा
तथा बैठक में सभी बिंदुओं को प्रमुखता से उठाते हुए उसके समाधान हेतु चर्चा की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार प्रदेश संजय गुप्ता एवं उपस्थित व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद जॉइंट कमिश्नर कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने अपने संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि
ज्वेलरी व्यापारियों के लिए गाइडलाइन जारी करेंगे, ईमानदार ज्वेलरी व्यापारी को कोई परेशानी नही होगी उन्होंने टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों की समस्या सुनकर कहा
टेंट कैटरिंग व्यापारियों के लिए दिशा निर्देश जारी करेंगे ,टेंट व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा
जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार ने ऑनलाइन पेमेंट के मामले में व्यापारियों से कहा यदि किसी व्यापारी का अकाउंट फ्रीज किया गया है तो साइबर सेल एवं थाने पर जानकारी दें, एक हफ्ते में अनफ्रीज हो जाएगा तथा उन्होंने कहा किसी भी व्यापारी एवं जनता का मुकदमा लिखने में कोई आना कानी नहीं की जाएगी, थाना प्रभारियो को निर्देशित करेंगू
उन्होने कहा साइबर क्राइम के मामले में 1930 को तत्काल फोन करें तथा थाने पर बताएं एक बार रजिस्ट्रेशन हो गया तो समस्या हल होगी
ए वं त्योहारों के मद्देनजर राजधानी की बाजारों में बाजार में गश्त बढ़ाई जाएगी
बैठक में आदर्श व्यापार व्यापारियों की ओर से बैठक में उठाई गई प्रमुख समस्याये :-
1. बाजारो में अस्थाई अतिक्रमण का विषय:-
राजधानी की प्रमुख बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण की बहुत बडी समस्या है ,अनेकों अनेक बार अनेक बैठकों में भूतनाथ मार्केट, पत्रकार पुरम, अमीनाबाद, आलमबाग सहित कई बाजारों में सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण की शिकायत की जा चुकी है कुछ बाजारों में नगर निगम द्वारा अनेक बार अभियान चलाकर ये अतिक्रमण हटा भी दिया जाता है किंतु कुछ ही समय बाद स्थानीय पुलिस की उदासीनता/ सहयोग/ मिली भगत के कारण तुरंत ही दोबारा लग जाता है
इसमें भूतनाथ मार्केट ,अमीना बाद, आलमबाग मुख्य रूप से हैं भूतनाथ मार्केट में यह कार्य संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है बड़ी मात्रा मे सड़क एवम फुटपाथ बेची जाती है आपसे अनुरोध कि इस संदर्भ में समुचित दिशा निर्देश/ नीति नियमावली स्थानीय पुलिस हेतु तैयार करवाने की कृपा करें
2. बाजारों से क्रेन द्वारा वाहन उठाए जाने की समस्या:-
अयोध्या रोड ,पत्रकारपुरम, अशोक मार्ग, आलमबाग सहित अनेक बाजारों में क्रेन द्वारा जनता के चौपहिया एवम दो पहिए वाहन उठाकर उनसे शुल्क के रूप में 1100 रुपए या उससे अधिक लिए जाते हैं यह कार्रवाई लगातार होती है एक तरफ वाहन उठाए जाते हैं तथा दूसरी तरफ नए आगंतुक अपने वाहन खड़ा करते हैं इस प्रकार शतत प्रक्रिया चल रही है केवल वाहन उठाना समस्या का समाधान नहीं इससे केवल ठेकेदार को लाभ होता है तथा पुलिस विभाग या नगर निगम विभाग को आंशिक लाभ संभावित होता है
आपसे अनुरोध है कि इस व्यवस्था में परिवर्तन करें तथा इसका स्थाई समाधान करवाने की कृपा करें
3 .अस्थाई बैरिकेडिंग के कारण समस्या:-
नरही बाजार के जाने वाले मार्ग पर श्रीराम टावर के पास अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्जन किया गया है जिसके कारण नरही के व्यापारियों एवं जनता को आवागमन में अत्यधिक परेशानी हो रही है नरही की ओर आने वाले अन्य मार्गों पर पहले से ही कट बंद है अतः व्यापारियों एवं जनता को अत्यधिक परेशानी हो रही है इसका उचित समाधान निकालने की कृपा करें
इसके अतिरिक्त बर्लिंगटन चौराहा, बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के सामने वाला चौराहा, हुसैनगंज चौराहे से हीवेट रोड के तरफ आने वाले रास्ते पर तथा अन्य जगहों पर भी ऐसी समस्याएं आ रही हैं बैरिकेडिंग लगाना किसी समस्या का स्थाई समाधान नहीं है अतः इसका भी स्थाई हल करवाने की कृपा करें
4.साइबर अपराध :-
साइबर अपराध घटित हो जाने के बाद 1930 पर शिकायत करने के बाद भी व्यापारियों को उचित समय के अंदर सहायता नहीं मिल पाती है अतः इस ओर और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है कृपया इस विषय को भी संज्ञान लेने की कृपा करें तथा उचित दिशा निर्देश देने की कृपा करें
5.
टेंट, कैटरिंग व्यापारियों की समस्या:-
टेंट कैटरिंग व्यापारियों के वाहनों को मांगलिक एवं अन्य अवसर के कार्यों हेतु अपने गोदाम से टेंट, कैटरिंग का सामान शहर के अंदर ही अनेक कार्यक्रम स्थल तक ले जाना होता है किंतु पुलिस द्वारा अनेक बार उनको रोककर नाहक परेशान किया जाता है तथा माल की लोडिंग अनलोडिंग हेतु दो से तीन कर्मचारियों की साथ में रहने की आवश्यकता होती है किंतु पुलिस द्वारा इस विषय पर माल वाहन पर सवारी कह करके उत्पीड़न किया जाता है कृपया इस हेतु उचित समाधान एवं दिशा निर्देश देने की कृपा करे
6.ज्वेलरी व्यापारियों की समस्या:-
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल के संलग्न पत्र के अनुसार पठानीय
7.डिजिटल पेमेंट के संदर्भ में खाता फ्रीज करने की समस्या:-
व्यापारियों द्वारा अपने ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया जाता है तथा उसे नहीं मालूम होता कि वह पेमेंट किसका और कैसा है ऐसे में शहर एवं राज्य के अन्दर तथा राज्य के बाहर की पुलिस द्वारा व्यापारियों के खातों को फ्रीज कर दिया जाता है इसके कारण भी बहुत समस्या आती है कृपया इसका उचित समाधान करवाने की कृपा करें
8.
24 ×7 दुकान खोले जाने के संबंध में :-
श्रम विभाग द्वारा कुछ अतिरिक्त शुल्क जमा कराकर सातों दिन दुकान खोलने की व्यवस्था बनाई गई है उनके अनुसार सातों दिन का मतलब 24 × 7 है हुसैनाबाद घंटाघर के पास वहां के कुछ व्यापारी श्रम विभाग में इस तरह का शुल्क जमा कर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं किंतु पुलिस द्वारा कुछ चुनिंदा व्यापारियों को ही खोलने की अनुमति रहती है अन्य व्यापारियों को बंद करवा दिया जाता है कृपया इस विषय का संज्ञान लेकर एक समान व्यवहार करने हेतु दिशा निर्देश देने की कृपा करें एवं इस नियम का सघनता से परीक्षण करवा कर उचित स्पष्ट अभिप्राय निकलवाने की कृपा करें तथा उचित दिशा निर्देश देने की कृपा करें
9. प्राथमिकी एवं शिकायत पत्र दर्ज करने में आनाकानी :-
सरकार एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर आज भी प्राथमिकी लिखने में आनाकानी की जाती है तथा वादी की बताई जा रही घटना का स्वरूप बदलने को कहा जाता है जिससे शिकायतकर्ता / वादी हतोत्साहित होता है और उत्पीड़न का शिकार होता है आपसे अनुरोध कृपया इस पर उचित निर्देश देने की कृपा करें
10 जाड़ों में बढ़ने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु:-
जाड़े का समय आने वाला है पैसे में चोरी की घटनाएं बढ़ती है इस हेतु उचित प्रबंध करने की कृपा करें
11.मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों का सही तरह से निस्तारण न किए जाने का विषय;-
संगठन के पास अनेक बार ऐसी जानकारी आती है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का गलत तरीके से निस्तारण कर दिया गया है अतः आपसे अनुरोध की इस विषय हेतु भी उचित दिशा निर्देश जारी करने की कृपा करें
12. व्यापारियों के साथ घटित चोरी लूट एवं अन्य मामलों में माल की बारामदगी का ना होना
व्यापारियों के वहां चोरी ,लूट एवं अन्य घटनाओं में घटनाओं का खुलासा कर दिया जाता है, अपराधी पकड़ लिए जाते हैं किंतु उसके बाद भी व्यापारियों का गया हुआ माल पूर्णतया बरामद नहीं होता है इस हेतु भी करवाई की आवश्यकता है
बैठक में भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,चेयरमैन कमल अग्रवाल, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा, बीबी मार्केट अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, गोल मार्केट ,महानगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल शर्मा, खजाना मार्केट के अध्यक्ष आर के एस राठौर, चंदर नगर,आलमबाग मार्केट के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी, गौरी बाजार अध्यक्ष अंबुज शर्मा, गुइन रोड अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ,अमीनाबाद जूते वाली गली बाजार के अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, उदयगंज कैंट रोड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जनता मार्केट गोमती नगर अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रिंस मार्केट अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ,चिनहट बाजार अध्यक्ष अरुण राय मटियारी के अध्यक्ष अशोक यादव, रिंग रोड मार्केट अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा मुंशी पुलिया अध्यक्ष विवेक यादव, तिवारीगंज अध्यक्ष उजागर यादव, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सर्वोदय नगर मार्केट अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ,रहीम नगर मार्केट अध्यक्ष मसीह उजमा गांधी ,खुर्रम नगर मार्केट अध्यक्ष उमेश संनवाल, राजाराम, लेखराज मार्केट के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू मुक्की ,लखनऊ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, श्याम सुंदर अग्रवाल ,अंशु श्रीवास्तव, मानस विवाह के अध्यक्ष गौतम सिंह चर्च रोड मार्केट के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर, मवैया अध्यक्ष अजितेश श्रीवास्तव, नखखास अध्यक्ष मोहम्मद शोएब , बालागंज के चेयरमैन संजय जैन, अध्यक्ष राहुल गुप्ता ,पटेल नगर अध्यक्ष हरगोपाल अवस्थी,हिन्द नगर अध्यक्ष बलदेव लाटी, चारबाग अध्यक्ष हर्ष सिंह, नरही मार्केट अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महामंत्री संजय अग्रवाल नाका गणेशगंज अध्यक्ष मोहम्मद तसलीम कुरेशी साले नगर अध्यक्ष धीरज गुप्ता बिजनौर अध्यक्ष उमेश जायसवाल बाल्मीकि मार्ग अध्यक्ष मुकेश खन्ना हुसैनगंज अध्यक्ष पवन अवस्थी उतलातिया अध्यक्ष क्षितिज स्वास्थ्य तकरोही अध्यक्ष कुलदीप यादव समृद्धिपुर अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा भोपाल हाउस अध्यक्ष राजा मनजीत सिंह पूर्णिया अध्यक्ष राकेश गुप्ता हुसैनाबाद अध्यक्ष जगदीश रस्तोगी लालबाग नोवेल्टी चौहान अध्यक्ष मोहम्मद तारीख लोटस रोड अध्यक्ष मनीष भार्गव विकास नगर लेखराज अध्यक्ष सुनील पांडे डालीगंज अध्यक्ष क्रांति गुप्ता सहित विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation