राजधानी दिल्ली में 4 डिग्री तक गिरा तापमान, अगले 24 घंटों में शीतलहरी का अलर्ट

दिल्ली में पारा दिनोंदिन लुढ़कता जा रहा है। भीषण ठंड से लोग परेशान हैं। दिल्ली में हाड़ कंपानेवाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये उत्तराखंड के पहाड़ी शहर नैनीताल से भी कम है, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान दो डिग्री के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
उड़ानों पर असर
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली घने कोहरे की चादर में ढकी हुई है। इसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी लेवल 50 मीटर तक घट गया। कोहरे का विमान सेवाओं पर पर भी असर पड़ा। खराब मौसम की वजह से नई दिल्ली आ रहे दो विमानों को जयपुर डाइवर्ट किया गया , एक दोहा और दूसरा कतर से आ रहा था। करीब तीन दर्जन उड़ानें लेट।दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स को आगाह कर दिया है कि खराब मौसम के चलते उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें।
हिमाचल में एक सप्ताह में कई बार बादल छाए, लेकिन वर्षा नहीं हुई। चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ी है। प्रदेश के पांच स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। वहीं, राजस्थान में भी कई इलाकों में तापमान शून्य के पास पहुंच गया है। चुरू में तो गाड़ियों और पेड़-पौधों पर बर्फ की चादर जम जा रही है। बढ़ते ठंड को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने बच्चों की स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation