वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, नम आंखों से बॉलीवुड ने दी विदाई

फिल्‍म अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया है। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई है। कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, कई फैंस उनके निधन से सदमे में भी नजर आए। वर्सोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनके परिवार और पूरे बॉलीवुड ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बाॅलीवुड के फैंस एक्टर सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शाॅक में है।
निधन से एक दिन पहले सतीश ने अपने करीबी लोगों के साथ होली पार्टी भी की थी। अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन डाॅक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर तक कई सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। सतीश बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो हमेशा लोगों को हंसाते थे, लेकिन आज उन्होंने सबकी आंखें नम कर दी।
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को कुछ समय पहले ही चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई लाया गया है। मुंबई स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। रणबीर कपूर भी एक्टर के घर पर पहुंच चुके हैं।
वहीं सलमान खान भी सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं। इससे पहले भी सतीश कौशिक के घर के बाहर अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर से मिले थे। बड़े-बड़े स्टार्स सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation