पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, दिल्ली-यूपी में ठंड का टार्चर

इंदौर। देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। कानपुर शहर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा गाजियाबाद में भी आज सुबह कोहरे की घनी पर देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो तापमान का स्तर गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। राजधानी दिल्ली में भी सुबह शीतलहर और कोहरा छाया रहा।

 

पंजाब, हरियाणा में ठंड का टार्चर

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में सुबह का न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिकपश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दक्षिण भारतीय राज्यों के मौसम की बात की जाए तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अगले 5 दिनों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

 

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation