इतिहास की 19 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश

*इतिहास की 19 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*


     *?आज दिनांक ?*

     *? 19  जून  2024*

                *बुधवार*

 *?नई  दिल्ली अनुसार?*


*??शक सम्वत-* 1946

*??विक्रम सम्वत-* 2081

*??मास-* ज्येष्ठ 

*?पक्ष-* शुक्लपक्ष

*?तिथि-* द्वादशी - 07:29 तक

*?पश्चात्-* त्रयोदशी 

*?नक्षत्र-* विशाखा - 17:23 तक

*?पश्चात्-* अनुराधा 

*?करण-* बालव - 07:29 तक

*?पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* सिद्ध - 21:10 तक

*✨पश्चात्-* साध्य 

*?सूर्योदय-* 05:23

*?सूर्यास्त-* 19:21

*?चन्द्रोदय-* 16:57

*?चन्द्रराशि-* तुला - 11:05 तक

*?पश्चात्-* वृश्चिक 

*?सूर्यायण -* उत्तरायण 

*?गोल-* उत्तरगोल

*?अभिजित-* कोई नहीं 

*?राहुकाल-* 12:22 से 14:07

*?ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष?*


*_?आज बुधवार को ? ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 07:29 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी , चम्पक द्वादशी (बंगाल ) , द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा , श्री श्यामबाबा द्वादशी , दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (पूर्णिमा पक्ष , गुजरात) , मंगल भरणी नक्षत्र में 14:59 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 17:24 से , अमृतसिद्धियोग 17:24 से सूर्योदय तक , बिछुड़ा 08:28 से  , श्री शिवराज्याभिषेकोत्सव दिवस , धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार) , गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार ) , श्री राहुल गांधी जन्म दिवस , श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस , राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE) , संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस , विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day ) , विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day) व वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।_*

*_?कल बृहस्पतिवार को ? ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 07:51 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु।_*


*?आज की वाणी?*


?

*अयं बन्धु: अयं नेति*

     *गणना लघुचेतसाम्।*

*उदारचरितानां     तु*

     *विगतावरणैव धी:।।*

     ★ *(योगवासिष्ठ - ५/१८/६१)* 

*अर्थात् ?*

        _"यह अपना बन्धु है, यह अपना बन्धु नहीं है" ऐसी गणना तुच्छ बुद्धि के व्यक्ति करते हैं। उदारचरित व्यक्तियों की बुद्धि ऐसे अज्ञान के आवरण से रहित होती है।_

?


*19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ?*


1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी किया।

1754 - अल्बानी कांग्रेस सात ब्रिटिश उपनिवेशों और इरकौई इंडियनों द्वारा आयोजित की गयी।

1770 - नई यरूशलेम की जनरल चर्च की स्थापना हुई। 

1816 - सात ओक्स की लड़ाई में हडसन बे कंपनी को उत्तर पश्चिम कंपनी द्वारा विन्निपेग के नजदीक कनाडा में पराजित किया गया।

1843 – 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1846 -  एलिसियन फील्ड्स में बेसबॉल का जन्म हुआ। आधिकारिक तौर पर पहली बार खेला गया।

1861 - फ्रांसिस पीरपॉन्ट वेस्ट वर्जीनिया के अनंतिम गवर्नर चुने गए।

1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।

1875 - प्रेसीडियो में अमेरिकी मरीन अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

1899 - एडवर्ड एल्‍गर का एनिग्मा वैरिएशंस लंदन में प्रीमियर हुआ।

1910 – पहली बार फादर्स डे वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया।

1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1933 – आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।

1934 - संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार से स्वतंत्र एजेंसी संघीय संचार आयोग (FCC) की स्थापना हुई।

1938 - इटली ने हंगरी को 4-२ रनो से हराकर विश्व कप जीता।

1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।

1948 – सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।

1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।

1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।

1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।

1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते।

1996 - प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।

2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।

2003 - फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।

2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।

2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। 

2007 - विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।

2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

2008 - गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।

2019 - भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

2019 - श्रीलंका ने स्वदेश निर्मित अपना पहला सेटेलाइट रावन-1 कक्षा में लांच किया।

2019 - भारत सरकार ने बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के साथ समझौते किए , इनके तहत दूरदर्शन (डीडी) इंडिया का प्रसारण उन देशों में किया जाएगा।

2020 - आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।{ रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए विशेष लघु-ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) सुविधा योजना का शुभारंभ }।

2020 - उर्जित पटेल को Economic Think Tank NIPFP के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

2021 - ईरान राष्ट्रपति चुनावों में इब्राहीम रईसी 62 फीसदी वोटों से जीतने के बाद देश के 13वें राष्ट्रपति बने (शपथ अगस्त में)।

2022 - पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई , 185 यात्री बाल-बाल बचे।

2022 - बिहार में बिजली गिरने और आंधी से संबंधित घटनाओं में अलग अलग जिलों में 17 लोगों की मौत हुई।

2022 - प्रधानमंत्री ने शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र से पहले ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया व प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित की।

2022 - भारत में स्कूली शिक्षा में आईसीटी के उपयोग को यूनेस्को की मान्यता मिली।

2023 - पर्यटकों को टाइटैनिक तक ले जाने वाली पनडुब्बी लापता हुई। ब्रिटिश अरबपति समेत कई मशहूर हस्तियां इसमें सवार।

2023 - असम के माजुली में 134 यात्रियों से भरी नौका लापता हुई।

2023 - भारतीय सैन्य दल ने मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” में भाग लिया।

2023 - म्यांमार के विद्युत पेशेवरों के लिए भारत का पांचवां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

2023 - पर्यटन कार्यसमूह की चौथी बैठक दो सह - कार्यक्रमों के साथ गोवा में शुरू हुई।

2023 - संयुक्त राष्ट्र ने समुद्र पर नियंत्रण के लिए पहली बार कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय संधि को अपनाया।


*19 जून को जन्मे व्यक्ति?*


1595 - गुरू हरगोबिन्द सिंह - सिखों के छठें गुरू थे।

1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ। जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया।

1871 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।

1922-  वी बालकृष्ण इरादी - प्रसिद्ध भारतीय वकील।

1922 - आजे नील्स बोर अथवा आजे नील्स बोहर नोबेल पुरस्कार विजेता डेनमार्क के नाभिकीय भौतिक विज्ञानी थे।

1931 - सुदर्शन अग्रवाल - उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।

1943 - शोमू मुखर्जी - एक बंगाली भारतीय निर्देशक, लेखक और निर्माता थे।

1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म हुआ।

1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।

1948 - ओकरम इबोबी सिंह 15 सालों तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे।

1962 आशीष विद्यार्थी - भारतीय अभिनेता।

1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता , सांसद  और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

1985 - काजल अग्रवाल - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।


*19 जून को हुए निधन?*


1949 - सैयद ज़फ़रुल हसन बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक थे।

1981 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक थे। वह विश्व के दूसरे तथा भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक थे।

2008 - पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ।

2013 - जेम्स गंडॉल्लिनी - अभिनेता , संयुक्त राज्य अमेरिका।

2018 - नेरेला वेणु माधव एक भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।

2020 - वयोवृद्ध अर्थशास्त्री और 10 वें वित्त आयोग के सदस्य बी.पी.आर. विट्ठल बारू का 93 वर्ष कि आयु में निधन।

2020 - पद्म श्री अवार्डी और सामाजिक कार्यकर्ता विद्याबेन शाह का निधन।

2021 - उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद मोहापात्रा (59) का कोविड-19 से निधन हुआ।

2022 - जाने-माने फोटो पत्रकार जर्नलिस्ट आर. रवींद्रन (69) निधन हुआ।

2023 - लिथुआनियाई फुटबॉल स्टार कारोलिस च्वेदुकास (32) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रैगटाइम पियानोवादक, संगीतकार, अभिनेता और लेखक मैक्स एडवर्ड मोरथ (96) का निधन हुआ।


*19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*


? श्री शिवराज्याभिषेकोत्सव दिवस।

? धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार)।

? गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार )।

? श्री राहुल गांधी जन्म दिवस।

? श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस।

? राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE)।

? संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस।

? विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day )।

? विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day)।

? वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


?आपका दिन *_मंगलमय_*  हो 

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation