23 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

 23  जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

  *? 23  जुलाई  2024*

                *मंगलवार*

 *?नई  दिल्ली अनुसार?*


*??शक सम्वत-* 1946

*??विक्रम सम्वत-* 2081

*??मास-*  श्रावण 

*?पक्ष-* कृष्णपक्ष

*?तिथि-* द्वितीया - 10:25 तक

*?पश्चात्-* तृतीया 

*?नक्षत्र-* धनिष्ठा - 20:19 तक

*?पश्चात्-* शतभिषा 

*?करण-* गर - 10:25 तक

*?पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* आयुष्मान - 14:35 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*?सूर्योदय-* 05:37

*?सूर्यास्त-* 19:17

*?चन्द्रोदय-* 21:03

*?चन्द्रराशि-* मकर - 09:21 तक

*?पश्चात्-* कुम्भ 

*?सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*?गोल-* उत्तरगोल

*?अभिजित-* 12:00 से 12:54

*?राहुकाल-* 15:52 से 17:34

*?ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष?*


*_?आज मंगलवार को ? श्रावण बदी द्वितीया 10:25 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , कज्जली तृतीया (धनिष्ठानक्षत्रयुता) , भौम व्रत , बृहत्तल्पयोग , गौरी दुर्गा पूजा , श्री मंगलागौरी व्रत एवं पूजा प्रारंभ , श्री जया - पार्वती व्रत जागरण (गुज. ) , संकटमोचन में हनुमत दर्शन , श्री दुर्गाजी की यात्रा एवं दर्शन काशी में , राष्ट्रीय (शक) श्रावण मासारम्भ , पंचक प्रारम्भ 09:21 से , विघ्नकारक भद्रा 20:57 से ,  द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 10:24 तक , रत्नावलि - एकावली - द्विकावली (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री सुव्रतनाथ जी गर्भकल्याणक (श्रावण कृष्ण द्वितीया ) , लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस , अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस , कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि , राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) , मिश्र का क्रान्ति दिवस व राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।_*

*_?कल बुधवार को ? श्रावण सुदी तृतीया 07:32 तक पश्चात् चतुर्थी 28:42 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , अंगारकी / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*


*?आज की वाणी?*


?

*मातापितरावाक्रुश्य* 

     *सारिकः सम्प्रजायते ।* 

*ताडयित्वा तु तावेव* 

     *जायते  कच्छपो नृप ॥ ६२॥* 

      ★ महाभारत अनुशासनपर्व १११

*अर्थात् ?* 

      _माता - पिता की निन्दा करके अथवा उन्हें गाली देकर मनुष्य दूसरे जन्म में मैना होता है। नरेश्वर ! जो माता - पिता को मारता है , वह कछुआ होता है॥ ६२॥_

?


*23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ?*


1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।

1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।

1726 -  बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया के लिए वापस रवाना हुए।

1764 -  जेम्स ओटिस ने बिना प्रतिनिधित्व के कराधान पर अपने विचार प्रकाशित किये।

1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।

1840 -  कनाडा के प्रांत संघ के अधिनियम द्वारा बनाए गए।

1863 -  उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।

1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।

1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।

1905 -  अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नाम केन्या रखा गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।

1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।

1929 – फांसीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।

1952 -  यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना की गयी।

1952 - मिस्र की क्रांति मिस्र की थलसेना के कुछ अधिकारियों के समूह द्वारा की गयी।

1960 -  यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस का मुख्यालय का उद्घाटन किया।

1972 -  संयुक्त राज्य अमेरिका ने लैंडसैट १, की शुरूआत की जो की पहला पृथ्वी-संसाधन उपग्रह है।

1974 -  ग्रीस के सैन्य शासक को ग्रीस में सात साल के सैन्य शासन के समापन के बाद नागरिक सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।

1983 -  जापान के पश्चिमी शिमन प्रान्त में भारी बारिश से 117 लोग मरे।

1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।

1984 – वनेसा विलियम्स 'मिस अमेरिका' के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।

1985 -  कमोडोर ने न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।

1989 -  गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001 - मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।

2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।

2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नवृ निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।

2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।

2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।

2019 - आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य बना।

2019 - कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई । 

2019 - बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया ।

2019 - दुनियाभर में अपनी सफेदी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के मकराना के मार्बल को ग्लोबल हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर के लिये एक जलापूर्ति परियोजना (Water Supply Project) की आधारशिला रखी।

2020 - चीन अपना पहला मंगल मिशन (रॉकेट तियानवेन-1) सफलतापूर्वक लांच कर मंगल पर अपना रोवर भेजने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया।

2021 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 का समापन किया।

2021 - टोकियो में 32वें ओलिम्पिक खेलों का शुभारंभ सादगीपूर्ण उदघाटन समारोह के साथ हुआ।

2021 - अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले में 20 आतंकवादी मारे गए हैं व 8 आतंकवादी घायल हुए।

2021 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सुबह 11:45 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-एनजी) मिसाइल का तीन दिन में दूसरा सफल उड़ान परीक्षण किया।

2021 - महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत व 70 से ज्यादा लापता हुए।

2022 - भारतीय मूल गुजरात की हुमैरा गरासिया इतिहास रचते हुए लंदन में सबसे कम उम्र (25) में स्पीकर बनीं।

2022 - उत्तर पश्चिमी चीन में पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।

2022 - पाकिस्तान की विदेशों में देश की संपत्ति की आपातकालीन बिक्री के लिए नियामक जांच को समाप्त कर दिया , अध्यादेश को मंजूरी दी।

2022 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में आयोजित हुआ।

2023 - दक्षिण - पश्चिमी नाइजीरिया में ईंधन ट्रक में विस्फोट से लगभग 8 लोगों की मौत हुई।

2023 - कांगो में एक सैनिक द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग 13 लोगों की मौत हुई।

2023 - कैमरून के डौआला में इमारत गिरने से 33 लोग मारे गए व 21 अन्य घायल हुए।

2023 - ग्रीक द्वीप रोड्स में लगी भीषण आग के कारण हजारों पर्यटकों को अपने होटलों से भागना पड़ा , यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा निकासी अभियान रहा।

2023 - सूडान में नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 सैन्य कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हुई।

2023 - चीन के हेइलोंगजियांग के किकिहार में एक स्कूल की छत गिरने से 11 लोगों की मौत हुई व और 3 घायल हुए।

2023 - कंबोडिया के लंबे समय से प्रधानमंत्री रहे हुन सेन की सत्तारूढ़ पार्टी ने रविवार के आम चुनाव में भारी जीत का दावा किया।

 

*23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति?*


1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

1898 - ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ।

1906 – हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।

1934 - कवियत्रि निर्मला जोशी।

1947 - डॉ लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम भारत के प्रसिद्ध वायलिनवादक।

1953 – इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम गूच का जन्म हुआ। 

1961 - मिलिंद गुनाजी - एक भारतीय अभिनेता ।


*23 जुलाई को हुए निधन?*


1993 - लक्ष्मण प्रसाद दुबे - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।

2004 – हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।

2007 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।

2012 - लक्ष्मी सहगल - स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका ।

2016 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

2019 - चीन की राजधानी बीजिंग स्थित थ्येनआनमन चौक पर हुए नरसंहार के दौरान चीन के प्रधानमंत्री रहे ली पेंग का निधन हो गया।

2021 - 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा पास करने वाली केरल की भगीरथी अम्मा का 107 साल की उम्र में निधन हुआ।

2022 - लेखक - फिल्म निर्माता ('द मोंकीज’ के सह-निर्माता और फिल्म ‘फाइव इजी पीसेज’ के निर्देशक) बॉब राफेलसन (89) का निधन हुआ।

2022 -  बर्मी राजनीतिक कार्यकर्ता क्यॉ मिन यू (53) का निधन हुआ।

2022 - बर्मी राजनीतिज्ञ और रैपर ज़ायर थाव (41) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक बॉब राफेलसन (89) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका इंगा स्वेनसन (90) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री पामेला ब्लेयर (73) का निधन हुआ।


*23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव?*

? श्री सुव्रतनाथ जी गर्भकल्याणक (श्रावण कृष्ण द्वितीया )।

? लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक जन्म दिवस।

? अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद जन्म दिवस।

? कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी पुण्यतिथि।

? राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)।

? मिश्र का क्रान्ति दिवस।

? राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी?*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation