*क्या है रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स, जिसमें भारत ने चीन-अमेरिका को भी पछाड़ दिया?*
* Responsible Nations Index का मानना है कि बिना जिम्मेदारी के पावर से हमेशा खुशहाली नहीं आ सकती है.
* RNI की माने तो देश की तरक्की का अंदाजा इस बात से लगाया जाना चाहिए कि पावर का इस्तेमाल कितने सही, नैतिक और टिकाऊ तरीके से किया जाता है.
* देशों को नैतिक और सामाजिक कल्याण जैसे अहम पैमानों पर आंकने वाले 'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' (RNI) में भारत को 154 देशों में 16वीं रैकिंग मिली है.
* इस इंडेक्स में भारत ने अमेरिका और चीन जैसे देशों को भी पछाड़ दिया है. अमेरिका को 66वीं और चीन को 68वीं रैकिंग मिली है.
* 154 देशों के इस इंडेक्स में सिंगापुर पहले, स्विट्जरलैंड दूसरे, डेनमार्क तीसरे, जबकि सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक सबसे आखिरी स्थान पर रहा.
* अक्सर किसी देश की ताकत, तरक्की और हैसियत का अंदाजा उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP), आर्थिक आंकड़े, मिलिट्री और जियोपॉलिटिकल प्रभाव के आधार पर लगाया जाता है.
* 'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' यानी 'जिम्मेदार राष्ट्र सूचकांक' में देशों की रैकिंग नैतिक शासन, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक जवाबदेही जैसे मानकों पर तय होती है.
*RNI का मानना है कि बिना जिम्मेदारी के पावर से हमेशा खुशहाली नहीं आ सकती है. RNI की माने तो देश की तरक्की का अंदाजा इस बात से लगाया जाना चाहिए कि पावर का इस्तेमाल कितने सही, नैतिक और टिकाऊ तरीके से किया जाता है.*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation