*www.vstnews.in पर 20 नवंबर 2026*के प्रमुख समाचार
✳️मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: PF से 90% तक रकम निकाल सकेंगे; अमेरिका में राहुल बोले- पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ा रहा; आज आंध्र-ओडिशा से टकराएगा तूफान अकवान*
✳️राहुल अमेरिका में बोले-पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है: हमारे देश में निर्दोषों की हत्या होती रहे और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव
✳️मोदी बोले- गांधीजी बोलकर गए, स्वदेशी अपनाओ: मेरी मत मानिए, गांधीजी की तो सुनिए; आत्मनिर्भरता का महत्व क्यों याद दिलाना पड़ रहा है
✳️ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग: जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें
✳️PF से 90% तक रकम निकाल सकेंगे,पहले 75% लिमिट थी: बेरोजगारी-बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए विड्रॉल कर सकेंगे
✳️तूफान अकवान ने रास्ता बदला, अब आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा: 110kmph रहेगी हवा की रफ्तार, ओडिशा में 80 हजार लोग शिफ्ट; 10 राज्यों में असर
✳️सैफ अली को जान से मारने की धमकी: बाबा सिद्दीकी मर्डर में वांटेड जीशान के नाम से मैसेज आया; 2 साल पहले चाकू मारा गया था
✳️सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत अमीर देश, लेकिन स्वच्छता में खराब: वेस्ट मैनेजमेंट अच्छा न हो तो देश की इमेज खराब होती है
✳️बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई: ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार
✳️अमेरिकी शेयर बाजार में उतरी AI कंपनी एंथ्रोपिक: IPO में निवेश करने वालों को 34% का मुनाफा, कंपनी की वैल्यू $2 ट्रिलियन पहुंची
✳️NEET-2027 में भी पेन-पेपर मोड से ही परीक्षा के आसार: नीलेकणि कमेटी जनवरी में रिपोर्ट देगी, इसके बाद मंत्रालय फैसला करेगा
✳️सोनिया बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग: इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए
✳️वीरप्पा मोइली बोले-कांग्रेस नेताओं ने माेदी की जांच रुकवाई थी, नेताओं के आगे मनमोहन की नहीं चली, तब मोइली कानून मंत्री थे
✳️ 'सैम पित्रोदा को बर्खास्त करें'; मोदी की तारीफ के बाद कांग्रेस में उठी मांग, खरगे को चिट्ठी
✳️दिल्ली में फर्जी फॉर्म 7 जमा होने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग को शिकायत दें, एक्शन होगा
✳️दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC बोली- दीवारें-छत गिरने का खतरा था, यह मकान मस्जिद का हिस्सा
✳️बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर बवाल: शाइना एनसी के खिलाफ सड़क पर उतरा उद्धव गुट, हिरासत में कई कार्यकर्ता,बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, कहा- अनादर करने का इरादा नहीं था
✳️नदिया में महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे: बोलीं- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हमला; मूकदर्शक बनी रही पुलिस
✳️आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत: अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज, कल जेल से हुए थे रिहा
✳️सोना ₹1.30 लाख के नीचे, आज ₹1,179 सस्ता हुआ, 7 दिन में दाम ₹12 हजार गिरे, हफ्तेभर में चांदी ₹24 हजार सस्ती
✳️सेंसेक्स में 675 अंक की बढ़त, 82,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 190 अंक ऊपर; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation